धनबाद से हावड़ा के लिए डबल डेकर का 'उदय'
धनबाद के लोग एक बार फिर डबल डेकर की सवारी कर पाएंगे। डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी का प्रयास रंग लाने लगा है। धनबाद डिवीजन की मांग पर रेलवे बोर्ड ने डबल डेकर चलाने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड
ने ईस्टर्न रेलवे और धनबाद डिवीजन को आपसी सहमति से ट्रेन की नई टाइमिंग तय करने का कहा है। बोर्ड के निर्देश पर ईस्टर्न रेलवे ने धनबाद डिवीजन को डबल डेकर की टाइमिंग का प्रस्ताव भेजा है।
ईस्टर्न...
more... रेलवे की प्रस्तावित टाइमिंग के अनुसार धनबाद से डबल डेकर को दोनों राजधानी और मुंबई मेल के बाद सुबह 7.40 बजे चलाने का प्रस्ताव दिया है। जबकि वापसी में डबल डेकर को हावड़ा से दोपहर 2.40 बजे यानी शक्तिपुंज के पुराने समय पर चलाने का प्रस्ताव भेजा है। ईस्टर्न रेलवे के प्रस्ताव पर धनबाद डिवीजन में मंथन चल रहा है। रेल बजट में रेल मंत्री ने उत्कृष्ट डबल डेकर को 'उदय' एक्सप्रेस का नाम दिया था। पहले वाली डबल डेकर की कोचों की अपेक्षा उदय एक्सप्रेस की बोगियों की ऊंचाई कम है। टाइमिंग पर सहमति बनते ही डबल डेकर की नई रेक धनबाद पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि उदय एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी और मात्र साढ़े तीन घंटे में धनबाद से हावड़ा पहुंच जाएगी।