बुरहानपुर। ब्यूरो मंगलवार को सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। सुबह करीब 8.30 बजे तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। सूरज भी चांद जैसा नजर आ रहा था। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा थोड़ा कम हुआ और इसके बाद दिनभर हल्का कोहरा बना रहा।बुरहानपुर। ब्यूरोमंगलवार को सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। सुबह करीब 8.30 बजे तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। सूरज भी चांद जैसा नजर आ रहा था। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा थोड़ा कम हुआ और इसके बाद दिनभर हल्का कोहरा बना रहा।लोगों के मुताबिक सुबह 8 बजे तक घने कोहरे के कारण करीब 8 फीट तक ही लोग एक-दूसरे को स्पष्ट देख पा रहे थे। सीजन के पहले कोहरे में लोगों ने तफरीह का आनंद भी लिया। खासकर शाही महल व ताप्ती तट राजघाट पर लोग काफी संख्या में पहुंचे और कोहरे के आगोश में शाही महल व ताप्ती तट का नजारादेखा। यहां...
more... से कोहरे में चांद जैसे दिख रहे उगते सूरज व धुंधलाएं तटों को लोगों ने देर तक निहारा।9 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम पारामंगलवार को न्यूनतम पारा भी 9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। हालांकि यह सोमवार की अपेक्षा ज्यादा रहा। सोमवार को न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा।विलंब से चल रहीं ट्रेनेंकोहरे के कारण ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। अप ट्रैक की भागलपुर सूरत सुपरफास्ट 10 घंटे एवं सचखंड एक्सप्रेस 8 घंटे लेट रही। कुशीनगर एक्सप्रेस 2 घंटे,अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटे 37 मिनट, पटना- पुणे 1 घंटा 30मिनट लेट रही। डाउन ट्रेक की गाड़ियां भी 2 से 4 घंटे लेट चल रही हैं। अप ट्रैक की पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे एवं कामायनी एक्सप्रेस 3 घंटे 42 मिनट देरी से चली।