दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सोमना-कलुआ स्टेशन के बीच नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में नीलगाय फंसने से दो अन्य राजधानी को जंक्शन स्टेशन पर रोकना पड़ा।
.
राजधानियों के रुकने से जंक्शन स्टेशन पर अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। जंक्शन से रवाना हुई जीआरपी और टीएक्सआर स्टाफ की टीम नईदिल्ली-रांची राजधानी को लूपलाइन पर खड़ा करवाया।
.
तब...
more... कहीं जाकर करीब एक घंटे बाद जंक्शन पर खड़ी दोनों राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। बुधवार शाम करीब 6 बजे कलुआ-सोमना स्टेशन के बीच नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में नील गाय फंसने से वहीं रुक गई।
.
इसके कारण पीछे से आ रही नई दिल्ली हावड़ा राजधानी को 6 बजे और नई दिल्ली-भूनेश्वर राजधानी को 6.15 बजे जंक्शन स्टेशन पर रोकना पड़ा। उधर नई दिल्ली-रांची राजधानी के इंजन में नीलगाय फंसने की सूचना पर जीआरपी और टीएक्सआर स्टाफ टीम रवाना हो गई।
.
बताया जा रहा है कि कलुआ सोमना के बीच रुकी राजधानी को लूप लाइन पर खड़ा करवाया गया। तब कहीं जाकर 45 मिनट बाद सात बजे नई दिल्ली भूनेश्वर और उसके बाद नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी को रवाना किया गया।
.
दोनों राजधानियों रुकने से यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी के इंजन में सोमना स्टेशन के पास नीलगाय फंसने से समस्या हुई।
.
जंक्शन पर रुकी दोनों राजधानियों को एक घंटे बाद रवाना किया गया। सोमना स्टेशन के पास रुकी राजधानी को ठीक करने का काम चल रहा है।.