जिस चिनाब नदी के बहाव को देखकर लोग कांप उठते हैं, वहीं पर भारतीय इंजीनियर तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाने में जुटे हुए हैं। इसका निर्माण कार्य देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि पुल का काम अगले वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण से बारामूला-जम्मू रेल लिंक से जुड़ जाएगा और दोनों की दूरी मात्र साढ़े छह घंटे ही रह जाएगी। यह पुल कौरी क्षेत्र में दरिया चिनाब पर बन रहा है। इसके बनने के बाद कश्मीर तक रेल पहुंचाने का सपना पूरा हो पाएगा। इसका निर्माण कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन करवा रहा है। हालांकि पुल का निर्माण वर्ष 2002 में ही शुरू हो गया था, लेकिन विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इसके निर्माण कार्य में कई बाधा आई। यह पुल 339 मीटर अर्थात 1,177 फुट ऊंचा है, जो जापान में बने अबतक के सबसे ऊंचे पुल से भी ऊंचा होगा।...
more... यही नहीं, एफिल टावर से भी इस पुल की ऊंचाई 35 मीटर अधिक होगी।