Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
हिसार। खाटू श्याम मेले (रिंगस) के लिए विशेष रेलगाड़ी मंगलवार को सुबह 7.05 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। यह स्पेशल ट्रेन 25 मार्च तक ही चलाई जाएगी। यह रेलगाड़ी हिसार से सुबह 7.05 पर चलेगी व 2.05 पर रिंगस पहुंचेगी। वापसी में रिंगस से शाम 4 बजे चलकर रात 12.05 पर हिसार पहुंचेगी।
100 में हो जाएंगे दर्शन
हिसार से रिंगस तक किराया मात्र 50 रुपये हैं। श्रद्धालु केवल 100 रुपये किराया खर्च करके ही श्याम बाबा के दर्शन करके आ सकते हैं।
रिंगस से वापसी में शाम 4 बजे चलकर 7.30 बजे रेवाड़ी, 9.12 कोसली, 9.38 चरखी-दादी, 10.35 भिवानी, 11.49 हांसी व 12.40 पर हिसार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष रेलगाड़ी 19 मार्च से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। 22 मार्च को यह रेलगाड़ी भिवानी तक आएगी और 23 मार्च को यह हिसार से न चलकर भिवानी से चलेगी। हिसार से रूट व समय
हिसार से 7.05 पर रवाना होकर हांसी 7.31, भिवानी 8.20, चरखी दादरी 8.56, कोसली 9.37, रेवाड़ी 10.30 व रिंगस 2.05 बजे पहुंचेगी।
जोधपुर। जोधपुर व जयपुर के बीच फास्ट इंटरसिटी की योजना लंबे समय से अटकी हुई है। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में डीएमयू ट्रेनों के शुरू होने के बाद कई पैसेंजर्स ट्रेनों के रैक खाली हो जाएंगे। ऐेसे में जोधपुर-जयपुर के बीच लंबित इंटरसिटी को बजट में हरी झंडी दिखाई जा सकती है। जोधपुर से मुंबई राजधानी या शताब्दी ट्रेन की उम्मीद। साथ ही डीएमयू व मेड़ता-पुष्कर ट्रैक के लिए राशि मिलने की उम्मीद। जयपुर : दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद मार्ग के विद्युतीकरण की घोषणा संभव। जयपुर-सीकर-लुहारू ब्रॉडगेज के काम में तेजी लाने के लिए और बजट का प्रावधान किया जा सकता है। बीकानेर : बीकानेर-चेन्नई, बीकानेर-यशवंतपुर, बीकानेर-सूरत और बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। उदयपुर : उदयपुर-अहमदाबाद रेल... Read more...
लाइन के आमान परिवर्तन के लिए 300 करोड़ रुपए का बजट मिलने की उम्मीद है। अजमेर : जयपुर-जबलपुर का अजमेर तक विस्तार, अजमेर-जलपाईगुड़ी को उदयपुर तक चलाया जा सकता है। (पेज 6 भी पढ़ें)
भिवानी शहर के स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर दलालों के कब्जे की शिकायत के बाद सोमवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम सदस्यों ने आरक्षण व बुकिंग विंडो का जायजा लिया। विजिलेंस के छापे से दलालों व स्टाफ सदस्यों में भगदड़ मच गई। हालांकि टीम के हाथ कोई भी दलाल नहीं आया। पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर डीके चौहान कर रहे थे। इसके अलावा टीम में डीएस चौहान, पंकज गोयल, पीके श्रीवास्तव व डीपी \'योशिया शामिल थे। इस दौरान टीम ने आरक्षण व बुकिंग टिकट खिड़की पर बैठे कर्मचारियों के पास कैश की जांच की। इसके अलावा टीम ने टिकटों के नंबर चैक किए। इस बारे में जब टीम के लीडर से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि टिकट खिड़की पर मौजूद कर्मचारियों के... Read more...
पास उपलब्ध कैश में कुछ अंतर मिला है। छापे के समय उन्हें टिकट खिड़की पर कोई दलाल नहीं मिला है। छापे की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इस बारे में उ\'च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
दिल्ली : यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी स्वचालित सीढि़यां को रेल प्रशासन ने ठीक करा दिया है। स्वचालित सीढि़यों में पानी आ जाने से यह सेवा एक साल से बंद थी। दैनिक जागरण ने समस्या को प्रकाशित किया था। इसके बाद रेल अधिकारियों ने जायजा लिया और इन्हें चालू करा दिया गया। आनंद विहार रेल टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए दो स्वचालित सीढि़यां रेल प्रशासन की ओर से लगाई गई थीं, ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। परिसर से प्लेटफार्म एक पर जाने के लिए स्वचालित सीढि़यां एक साल से बंद पड़ी थीं। इससे यात्रियों को सीढ़ी से जाना होता था। प्रशासन के मुताबिक स्वचालित सीढि़यों में नीचे से पानी आ रहा था। इसके चलते इसे बंद कर दिया था। दैनिक जागरण ने पिछले सप्ताह... Read more...
आनंद विहार टर्मिलन पर 'एक साल से बंद है स्वचालित सीढि़या' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद एडीआरएम व रेल इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया था।
फाजिल्का फाटक पर रुकी डीएमयू, यातायात बाधित स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय रेलवे फाटक पर फिरोजपुर की ओर जाने वाली डीएमयू गाड़ी आधा घंटा रुके रहने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार पहले से लेट चल रही फाजिल्का-फिरोजपुर डीएमयू गाड़ी जैसे ही स्टेशन से निकली तो वह रेलवे फाटक के बीचोंबीच जाकर रुक गई। इस कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर फिरोजपुर रोड पर बने फ्लाई ओवर से होकर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कोर्ट रोड के दुकानदारों को उठानी पड़ी, क्योंकि फाटक बंद होने के चलते पूरा बाजार वाहनों से भर गया। इस बारे में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट... Read more...
अशोक सेतिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इसके पहले आने वाली गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया, इतने में दूसरी गाड़ी आ गई। इस गाड़ी की लंबाई अधिक होने के कारण उसे एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ा करना था। दूसरा प्लेटफार्म छोटा होने के कारण, उसे वहां नहीं ले जाया जा सका।
चंडीगढ़.चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तीसरी शताब्दी ट्रेन नं. 12046 का 21 फरवरी से नए समय बदल दिया गया है। अब यह चंडीगढ़ से सुबह 11:40 के बदले दोपहर 12.00 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली में यह अपने निर्धारित समय 3 बजे के बजाए 3.20 पहुंचेगी। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने ट्रेन का समय यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते बदलने का फैसला लिया है। इसकी वजह है कि नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जो दोपहर 11.05 आती है, उसे इस ट्रेन के चलते प्लेटफार्म नं. 2 पर लाना पड़ रहा था। क्योंकि 11.40 पर तीसरी शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं. 1 से रवाना होती है। जिससे शताब्दी के यात्रियों को परेशानी हो रही थी। नई समय सारिणी के अनुसार अब 11.05 पर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नं. 1 पर ही आएगी।
हिसार : करीब दो माह से अमृतसर-जयपुर रेलगाड़ी की बंद हुई सेवाएं बहाल हो गई है। सोमवार की सुबह ढाई बजे जयपुर से यह रेलगाड़ी हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी। जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलगाड़ी बीते साल 20 दिसंबर को कोहरे के कारण अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थी। सप्ताह में रूट वाइज वाया बठिंडा व लुधियाना आवागमन करने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के कारण अनेक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम के अनुसार रविवार को मिली सूचना में अमृतसर-जयपुर रेलगाड़ी का आवागमन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। अमृतसर-जयपुर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन वाया लुधियाना व दो दिन वाया बठिंडा आवागमन है। सोमवार व बुधवार को बठिंडा वाया हिसार होते हुए समय सारिणी निर्धारित है। अमृतसर-जयपुर रूट पर वाया हिसार मंगलवार व वीरवार को वाया बठिंडा तथा शुक्रवार व रविवार को वाया लुधियाना गमन करेगी। यह रेलगाड़ी जयपुर से पौने आठ बजे शाम चल कर... Read more...
रात पौने तीन बजे हिसार स्टेशन से निर्धारित दिन रवाना होगी। अमृतसर से रात 12 बजे हिसार पहुंचने के बाद जयपुर के लिए रवाना होगी।
भिवानी उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आरसी अग्रवाल शनिवार को स्टेशन का दौरा करेंगे। इस दौरान वह स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं सहित स्टेशन की कार्यप्रणाली का जायजा लेंगे। वह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर स्टेशन पहुंचेंगे। जीएम दौरे को लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। स्टेशन परिसर में नया रंग रोगन कराया गया है। खराब मशीनों को दुरुस्त किया गया है। रेलयात्री संघ करेगा मांग दैनिक रेलयात्री एवं जनकल्याण संघ शनिवार को भिवानी स्टेशन पहुंचे रहे उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपेगा। संघ के प्रधान महाबीर डालकिमा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस दैारान वह महाप्रबंधक से भिवानी लोहारू रेललाइन को पूरा... Read more...
करने, हरिद्वार से भिवानी के बीच ट्रेन चलाने, फुलेरा-रिगंस-रेवाड़ी ट्रेन का भिवानी तक विस्तार करने और मुंबई व गोवाहटी आदि मार्गों पर ट्रेन चलाने की मांग करेंगे।
पानीपत. दिल्ली मंडल के टॉप-10 बदहाल रेलवे स्टेशनों में पानीपत मॉडल रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यह बात हम नहीं, बल्कि रेलवे मंत्रालय खुद स्वीकार कर रहा है। रेल मंत्री पवन बंसल ने रेलवे अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि 'गंदगी के मामले में आगे रहने वाले स्टेशनों का मैं कभी भी दौरा कर सकता हूं। अगर उस दौरान भी इनकी हालत में कोई सुधार नहीं दिखा तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।' रेलवे बोर्ड ने इस सप्ताह दिल्ली मंडल से संबंधित रेलवे स्टेशनों की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दिल्ली, शाहादरा, निजामुद्दीन, मेरठ, पानीपत, रोहतक, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, नई दिल्ली का नाम बदहाल रेलवे स्टेशनों में दर्ज है। पानीपत चौथे स्थान पर है। सोनीपत, करनाल स्टेशन... Read more...
को स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में रखा गया है। रिपोर्ट में लिखा गया है, कि इन स्टेशनों पर न तो प्लेटफार्मों की ठीक से सफाई की जाती है और न ही पटरियों की। साथ ही मॉडल स्टेशन होने के बाद भी यहां पर सफाई की व्यवस्था नहीं है।
जयपुर.रेलवे में स्लीपर और एसी श्रेणी के किराये में अब 10 से 100 रु. तक का फायदा होगा। दरअसल, रेलवे ने नई किराया सूची में रिजर्वेशन श्रेणियों के टिकट पर विकास शुल्क खत्म कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ इस श्रेणी के यात्रियों को मिलेगा। इससे पहले सामान्य श्रेणी के यात्रियों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों में विकास शुल्क टिकट के साथ वसूला जा रहा था। 22 जनवरी से बढ़े किराए के बाद रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे जोनों को भेजी गई किराया सूची में विकास शुल्क का कॉलम हटा दिया गया। शुल्क हटने से सबसे अधिक फायदा प्रथम श्रेणी में यात्रा करने वालों को हुआ।इस श्रेणी के टिकट में 500 कि.मी. तक 50 रु. और इससे अधिक दूरी पर 100 रु. विकास शुल्क लिया जा रहा था।इसी प्रकार मासिक सीजन व त्रैमासिक सीजन पास से भी विकास शुल्क हटा दिया गया। पहले एमएसटी 10 रुपए और... Read more...
भिवानी. शनिवार सुबह एक सवारी गाड़ी की कुछ बोगियां पटरी से उतर गई। बोगियों में सवारी न होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह पौने बारह बजे ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगियों को वापस पटरी पर लाया गया। स्टेशन पर सुबह चार बजे के भिवानी से दिल्ली जाने वाली 54005 सवारी गाड़ी की शटिंग हो रही थी कि अचानक गाड़ी के पीछे की दो बोगियां पटरी से उतर गई।
भास्कर न्यूज -!- भिवानी यात्रियों को जल्द ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो व तीन पर गंदगी से मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे प्रशासन प्लेटफॉर्म एक की तरह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भी वाशिंग अप्रोन बनाने जा रहा है। इसके बनने से इन प्लेटफॉर्म की भी नियमित सफाई हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर भी गाडिय़ों का आगमन होता है। इस वजह से इन प्लेटफॉर्म पर गंदगी जमा हो जाती है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर वाशिंग अप्रोन सुविधा न होने से इनकी सफाई नियमित रूप से नहीं हो पाती। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वाशिंग अप्रोन बनाया जाएगा ताकि इन प्लेटफॉर्म की भी नियमित रूप से सफाई संभव हो सके। इससे पहले... Read more...
भास्कर न्यूज -!- भिवानी द रेजिडेंट्स वेलफेयर विकास समिति ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबंधक तरुण जैन को सिटी स्टेशन पर गाडिय़ों के ठहराव बारे में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति ने इस मसले पर उपमहाप्रबंधक के बातचीत भी की।ज्ञापन के माध्यम से समिति ने महाप्रबंधक को बताया कि सिटी स्टेशन के पास वर्तमान समय में 20 कॉलोनियां व 4 गांव बसे हुए हैं, जिनकी आबादी लगभग दो लाख है। इन लोगों को ट्रेन के लिए मुख्य जंक्शन जाना पड़ता है, जो यहां से काफी दूर है। उन्होंने मांग की कि सिटी स्टेशन पर भी गाडिय़ों का ठहराव किया जाए।
हिसार। रेलवे डीआरएम मंजू गुप्ता ने कहा कि मैं अभी नई हूं। लोगों ने ज्ञापन दिए हैं और स्टेशन खुद देखा है। हालात समझने के बाद ही सुधार के कुछ कदम उठाए जाएंगे। स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम तीन महीने बाद शुरू हो सकेगा। मल्टीप्लेक्स का काम रेलवे की सहयोगी कंपनी देख रही हैं। जब तक रेवाड़ी-मानहेरू लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। हिसार तक दोहरी लाइन के बिना चंडीगढ़ व अन्य रूटों के लिए ट्रेन चलना मुश्किल है। यह बात उन्होंने निरीक्षण करने के बाद स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर में पत्रकारों से कहीं।
हिसार स्टेशन के पहली बार निरीक्षण के दौरान खामियों के सवाल पर कहा कि यहां सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन और गुंजाइश की जरूरत है। पार्किंग सुविधा बढ़ाने के साथ टिकट काउंटर बढ़ाने की सुविधाएं... Read more...
भी जरूरी हैं। रेलवे कर्मचारियों के जर्जर आवासों को नया बनाया जाएगा। सड़कों की मरम्मत का काम होगा। ज्ञापन के आधार पर मांगों को देखते हुए उन्हें पूरा किया जाएगा।
नई दिल्ली. दीवाली के दिन राजधानी स्थित रेलवे के सभी कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर शाम की पाली में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।
हालांकि आईआरसीए, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन आरक्षण कार्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संसद भवन, प्रेस क्लब, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, डीयू, जेएनयू में व मुश्किल आसान मोबाइल वैन की सुविधाएं पूरे दिन बंद रहेंगी।
भोपाल। बड़े शहरों में जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) नियुक्त करने के बाद भारतीय रेल अब छोटे स्टेशनों पर स्टेशन बुकिंग सेवक (एसटीबीएस) नियुक्त करने की योजना पर काम कर रही है। भोपाल रेल मण्डल के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि रेलवे बोर्ड के स्तर पर इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों की टिकट लेने की दिक्कत खत्म हो जाएगी। बड़ी बात यह है कि यात्रियों को इसके बदले एक पैसा भी कमीशन नहीं देना होगा।
उन्होंने कहा कि ई-क्लास स्टेशनों पर अभी सहायक मास्टर टिकट बेचते हैं। ज्यादा टिकट बुकिंग होने पर बुकिंग क्लर्क नियुक्त किया जाता है। स्टेशन मास्टर को ट्रेन का संचालन करने के साथ ही टिकट भी बेचना पड़ता है। रेलवे की यूनियनें सालों से इसका विरोध करती रही हैं।... Read more...
अधिकारी ने कहा कि अब रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें पार्टी को स्टेशन पर ही एक कमरा और बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
लुधियाना। रेल यात्रा के दौरान अब एक दिसंबर से स्लीपर क्लास में भी आईकार्ड (पहचान पत्र) दिखाना होगा। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद से सभी श्रेणी के यात्रियों के लिए आईकार्ड जरूरी हो जाएगा। यह कदम आरक्षित टिकटों की बिक्री का दुरुपयोग रोकने के मकसद से
उदयपुर.भीलवाड़ा के पास धुंआला व लांबिया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तकनीकी खराबी आ जाने से जयपुर से आने वाली हॉलीडे एक्सप्रेस उदयपुर नहीं आई। यहां से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जयपुर नहीं गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार चित्तौड़-अजमेर के बीच इस रेलमार्ग पर चलने वाली अन्य गाडिय़ां भी प्रभावित हुई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि जयपुर से चलकर दोपहर 1.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचने वाली हॉली डे एक्सप्रेस बुधवार को नहीं आई। वापसी में 2.15 बजे यहां से जयपुर के लिए ट्रेन नहीं चली। हॉली डे का संचालन जयपुर-भीलवाड़ा के बीच हुआ।
उदयपुर से सुबह 6.15 बजे रवाना होने... Read more...
वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को जयपुर तक नहीं चलाई जा सकी। इंटरसिटी को अजमेर से वापस उदयपुर के लिए लौटा दिया गया। हॉली-डे से उदयपुर आने वाले यात्रियों को भीलवाड़ा में आगे की यात्रा का किराया लौटा दिया गया। इंटरसिटी से जयपुर जाने वाले यात्रियों को अजमेर स्टेशन पर आगे का किराया दे दिया गया।
जयपुर. जयपुर-आगरा शताब्दी एक्सप्रेस की मंगलवार को जयपुर से आगरा के बीच ट्रायल होगी। इसमें सफल होने के बाद ट्रेन की समय सारिणी तय की जाएगी। जयपुर डीआरएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन ट्रायल के लिए सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर आगरा पहुंचेगी। आगरा से दोपहर 1.50 बजे ट्रेन वापस जयपुर के लिए रवाना होगी, जो शाम 5.15 बजे जयपुर पहुंचने की संभावना है। फिलहाल ट्रेन का ठहराव भरतपुर स्टेशन पर 2 मिनट का रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जयपुर-आगरा शताब्दी एक्सप्रेस की घोषणा पिछले बजट में की गई थी।