Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Tue Jun 18, 2013 12:01:50 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 43903  
12 News Items

0 Comments
Oct 31 2011 (09:03AM)  कटिहार-मनिहारी के बीच चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें (in.jagran.yahoo.com)

back to top
New Facilities/TechnologyNFR/Northeast Frontier  -  

News Entry# 43907
Posted by: Pp**  4109 news posts  
कटिहार-मनिहारी के बीच तीन जोड़ी चलेगी। 10 सामान्य बोगी एवं दो एसएलआर सहित कुल 12 बोगी की ट्रेन कटिहार से सुबह 6.45 बजे खुलेगी तथा मनिहारी 7.50 बजे पहुंचेगी। दूसरी गाड़ी कटिहार से 10.30 बजे खुलेगी जो मनिहारी 11.35 बजे पहुंचेगी। तीसरी गाड़ी कटिहार से संध्या समय 4.45 बजे खुलेगी जो मनिहारी 5.50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह मनिहारी से कटिहार ओ के लिए पहली ट्रेन सुबह 8.30 बजे खुलेगी जो कटिहार 9.35 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन मनिहारी से दोपहर 12.15 बजे खुलेगी जो 1.20 बजे कटिहार पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन मनिहारी से शाम 6.30 बजे खुलेगी जो कटिहार 7.35 बजे पहुंचेगी।
महिला सशक्तीकरण के इस दौर में महिला भी किसी प्रतिभा की मोहताज नहीं रहीं। इसका उदाहरण रविवार को मनिहारी पहुंची...
Read more...
कटिहार-मनिहारी पैसेजर की सह चालक सूर्यमणि को देखने पर मिला। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण भी दिया। जिस एतिहासिक दिन की प्रतीक्षा क्षेत्रवासियों को थी जिसे लेकर धरना-प्रदर्शन भी हुआ, रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर कटिहार से मनिहारी तक रेल सेवा शुरू की गयी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को लेकर पहुंचने का सौभाग्य चालक एम पासवान के साथ ट्रेन की सह चालक सूर्यमणि को भी मिला। ट्रेन की सह चालक सूर्यमणि को देख स्टेशन पहुंची कई महिला भी काफी खुश दिखीं।
एक वर्ष ग्यारह महीने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कटिहार से मनिहारी के लिए सवारी गाड़ी को हरी...
Read more...
झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए अहम योजना बताया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिसम्बर 2009 से अमान परिवर्तन के लिए कटिहार-मनिहारी रेलखंड पर निरस्त रेल सेवा की बहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से कटिहार पहुंचे। रेलवे खेल मैदान में बनाये गये हैलीपेड पर रेल महाप्रबंधक केशव चन्द्रा के नेतृत्व में रेल अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस समारोह को लेकर रेल महकमा पिछले 24 घंटे से अनवरत तैयारी में जुटा हुआ था। प्लेटफार्म संख्या एक पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कटिहार सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक तारकिशोर प्रसाद और मनोहर प्रसाद सिंह के अलावा एनएफ रेल के महाप्रबंधक केशव चन्द्रा, डीआरएम भूषण पाटिल के सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि रेल आमलोगों की सवारी है। एनएफ रेलवे यात्री सेवा के प्रति समर्पित है। हम लगातार नई गाड़ियों व चल रही गाड़ियों की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करते हैं। कटिहार-मनिहारी रेलखंड के आमान परिवर्तन की योजना लंबित थी। 65 करोड़ की लागत से यह काम किया गया है। निकट भविष्य में इसका विस्तार तेजनारायणपुर तक किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले चार-पांच महीने में यह योजना पूर्ण हो जाएगी।
कटिहार विधायक ने इस अवसर पर कहा कि कई माह पूर्व कटिहार-मनिहारी रेलखंड के अमान परिवर्तन की योजना पूर्ण होने के बावजूद परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने इसके लिए अपने स्तर से किये गये प्रयासों का जिक्र किया। कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर रविवार को रेल परिचालन शुरू हो गया है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने इस योजना को अधूरा बताया। कहा कि बलुआघट्टी के लोग आज भी बंद रेल परिचालन को लेकर परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि बहुत जल्द बलुआघट्टी के लोगों तक रेल सेवा पहुंच जाएगी। सांसद निखिल कुमार चौधरी ने भी रेल परिचालन शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा का अधिकार लागू करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री को उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को वे लोग हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने उद्गार में छठ और बकरीद की शुभकामना के साथ कहा कि रेल आम लोगों की सवारी है। बताया कि एक दिन पूर्व उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि अमान परिवर्तन का कार्य कई माह पूर्व पूरा हो चुका है इस रेलखंड की जांच भी हा चुकी है। मगर रेल परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तत्काल उन्होंने रेलमंत्री व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से वार्ता की। बाद में रेलमंत्री से छठ पर्व के मौके पर रेल परिचालन शुरू कराने की अपील की। तत्काल रेलमंत्री ने उनके इस आग्रह को अमलीजामा पहनाने का आदेश जारी किया। इसे लेकर उन्होंने रेलमंत्री व बोर्ड के प्रति अपना आभार भी जताया। साथ ही बिहार की शेष रेल परियोजनाओं पर भी इसी तरह अमल करने की अपील की। मनिहारी-साहिबगंज प्रस्तावित सड़क-पुल को लेकर कहा कि वे इसे रेल सह सड़क पुल बनाने का प्रयास करेंगे। उपस्थित जनों ने उनकी इस घोषणा का पूरजोर स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन कटिहार मंडल रेल प्रबंधक भूषण पाटिल ने किया। जबकि मंच का संचालन आलोक कुमार के द्वारा किया गया।
जिसका लंबे समय से क्षेत्रवासियों का इंतजार था आखिर वो घड़ी रविवार को आ ही गई। कटिहार-मनिहारी रेलखंड में अमान...
Read more...
परिवर्तन के बाद रविवार को चली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के मनिहारी पहुंचने की खबर से क्षेत्रवासी मनिहारी रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे। ट्रेन की सीटी सुन क्षेत्र के लोगों ने स्टेशन परिसर के आसपास जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रेलवे सूत्रों के अनुसार कटिहार से चली मनिहारी-कटिहार सवारी गाड़ी (उद्घाटन स्पेशल ट्रेन) मनिहारी स्टेशन पर लगभग 16 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। ट्रेन को लोको निरीक्षक बीएन प्रसाद, चालक एम पासवान, सहायक चालक सूर्यमणि, गार्ड एके राय सहित टीटीई एवं कई अधिकारी लेकर पहुंचे। विधि व्यवस्था संधारण के लिए इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, बीडीओ सैयदा नुजहत मंजूर, थानाध्यक्ष अमदाबाद अमरेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मनिहारी मोहन कुमार, रेल थाना अध्यक्ष बीके दिनेकर, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान मुस्तैद थे। इस रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से नागरिक संघर्ष समिति के हारूण रशीद, दीपक देव, गुलाब चौधरी सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की। इस मौके पर सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर असीम मौआर, डा. भोला प्रसाद गुप्ता, उपप्रमुख पार्षद अशोक कुमार, विनोद गुप्ता, चितरंजन पासवान, पुतुल राही, राजीव चौधरी, सचितानंद चौधरी सहित सैकड़ों लोग स्टेशन पर मौजूद थे।
कटिहार-मनिहारी रेलखंड पर अमान परिवर्तन के बाद रेल परिचालन आरंभ होने पर खासकर मनिहारी से आवश्यक काम को लेकर जिला...
Read more...
मुख्यालय आने वाले नौकरी पेशा लोगों, मजदूरों, सब्जी, दूध, मछली बेचने आने वाले छोटे व्यवसायियों में हर्ष है।कटिहार-मनिहारी के बीच यात्रा भाड़ा चार रुपये होने पर भी मजदूर, गरीब एवं दूध-सब्जी बेचने वालों ने राहत की सांस ली है। जबकि मासिक टिकट पर लगभग तीन रुपये 80 पैसे किराये पर यात्री कटिहार-मनिहारी के बीच आ जा सकेंगे। मनिहारी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी लेकर कटिहार बेचने आने वाली रुबीना, मोमीना खातून ने बताया कि अब वे महज चार रुपये प्रतिदिन के भाड़े पर यात्रा कर सकेगी। पहले चार गुणा अधिक भाड़ा देकर भी जान हथेली पर रखकर टेम्पो और बसों पर सवार होकर भेड़-बकरी की तरह यात्रा करना पड़ता था। देर शाम निजी बस, टेम्पो संचालकों की मनमानी भाड़ा वसूले जाने पर भी यात्रा करने की विवशता थी। मिर्जापुर बघार के शीतल यादव, लालमुनी प्रसाद, कलेश्वर यादव ने बताया कि ग्रामीण, दियरा क्षेत्रों से दूध लेकर बस, टेम्पो से शहर पहुंचने में देरी की वजह से कई बार दूध खराब हो जाने, बस टेम्पो ड्राइवर द्वारा उनका उत्पाद नहीं चढ़ाने से भी परेशानी उठानी पड़ती थी। निजी सवारी वाहनों में उनके जैसे दूध, सब्जी, मछली बेचने वाले साधारण व्यवसायियों से वाहन की छतों पर बिठाया जाता था। अब ट्रेन चलने से कम भाड़ा में सुरक्षित यात्रा संभव हो गया है। उनके अनुसार अब आने वाले दिनों में मासिक टिकट बनाकर ट्रेन से यात्रा करेंगे। समय पर उनका उत्पाद शहर की मंडी तक पहुंचेगा तो वाजिब दाम भी मिलेगा।
मछली का व्यवसाय करने वाले उदय, प्रताप, रूदल साहनी ने कहा कि गंगा सहित तालाब व पोखर से मछली पकड़ने के बाद उसे तत्काल शहर की मंडी पहुंचाने के लिए निजी बस व टेम्पो संचालकों को खुश करने के लिए अच्छी मछली देनी पड़ती थी। बीमार, लाचार, विकलांग, वृद्ध को देखते ही उन निजी वाहन मालिकों द्वारा उनकी विवशता का लाभ उठाने का प्रयास किया जाता था। उनसे मनमाफिक भाड़ा वसूला जाता था, लेकिन अब रेल परिचालन आरंभ हो जाने से लोगों ने निजी बस, टेम्पो संचालकों के आर्थिक शोषण से मिली मुक्ति पर संतोष जताया है।
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन से मनिहारी पहुंचे कई लोग काफी हर्षित थे। वहीं इस रेलखंड पर रेल परिचालन के इंतजार की...
Read more...
घड़ियां खत्म होने पर क्षेत्र वासियों में खुश थी। राजू भगत कहते हैं कि सवारी वाहनों में पन्द्रह से बीस रुपये में बड़ी कठिनाई के साथ यात्रा करनी पड़ती थी तथा अनहोनी का भी डर लगा रहता था। ट्रेन परिचालन शुरू होने से जहां आर्थिक नुकसान से छुटकारा मिलेगा, वहीं अनहोनी का भी भय नहीं रहेगा। यात्री लक्ष्मी सिंह, राजेश रजक, गांधी यादव, शशिकांत सहित कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी कि देर से ही सही ट्रेन तो चली। विदित हो कि इस रेलखंड पर परिचालन बंद रहने से मनिहारी-कटिहार सड़क मार्ग वाहन चालक 15 रुपये से 20 रुपये किराया वसूलते थे। लगभग दो साल तक आर्थिक नुकसान, मनमानी, अनहोनी घटना से ग्रसित क्षेत्रवासियों को रेल परिचालन शुरू होने से राहत मिली है, जिससे लोगों में हर्ष है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रविवार को कटिहार-मनिहारी रेलखंड पर रेल परिचालन को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया. इससे मनिहारी...
Read more...
प्रखंड सहित आसपास के लोगों में काफी खुशी है. रविवार को दिन के दो बजे से ही हजारों लोग मनिहारी रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेन की एक झलक पाने को बेताब दिखे.ज्यों ही ट्रेन शाम चार बज कर दस मिनट पर मनिहारी रेलवे स्टेशन पर पहुंची. हजारों लोगों ने ताली बजा कर ट्रेन का स्वागत किया. नागरिक संघर्ष समिति के द्वारा ट्रेन से उतरने वाले यात्री व चालक आदि‍ को माला पहना कर स्वागत किया व खुशी में मिठाइयां बांटी. समिति के सचिव गुलाब चौधरी, दीपक देव, हारुण रसीद, गणेश पंडित, सुशीला आचार्य, आशीष सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रेन के चालू होने से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल गयी है.
इसके लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, मुख्यमंत्री बिहार कटिहार डीआरएम बधाई के पात्र हैं. अमान परिवर्तन के बाद पहली बार ट्रेन चालक एम पासवान, सहायक चालक सूर्यमणी कुमारी, गार्ड अजय कुमार राय लेकर पहुंचे. इस मौके पर इंस्पेक्टर विजय, बीडीओ सैयदा नुजहत मंजूर, थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, अमदाबाद थाना अध्यक्ष अमरेंदर सिंह, जीआरपी थान प्रभारी भवेश कुमार दिनकर, स्थानीय भोला गुप्ता, मनोज गुप्ता, मंसूर आलम, प्रिय रंजन चौधरी, गुड्डू चौधरी, उप मुख्य पार्षद अशोक कुमार, मनोज अग्रवाल, जय प्रकाश चौधरी, कुणाल झा आदि‍ उपस्थित थे. मनिहारी वासियों में लगभग 23 महीने बाद ट्रेन सेवा चालू होने से काफी उत्साह देखने को मिला.
मनसाही में भी स्वागत
मनसाही कटिहार मनिहारी रेल लाइन पर अमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद रेल सेवा चालू होने की प्रतिक्षा भरी घड़ियां रविवार को समाप्त हुई. जैसे ही ट्रेन मनसाही हॉल्ट पहुंची, लोगों ने हाथ उठा कर स्वागत किया. लगभग दो घंटों तक आसपास के लोग मरंगी गुमटी समेत अन्य जगहों और प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने की उत्सुकता पूर्वक प्रतीक्षा करते रहे. रविवार के दिन मनसाही में हाट लगने के कारण ज्यादा व्यस्तता रहती है. इस कारण भले ही ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पायी बावजूद इसके जिन्हें भी खबर हुई वे ट्रेन देखने दौड़ पड़े.
बहुत सारे यात्रियों ने इस ऐतिहासिक क्षणों का सहभागी बनने के लिए न सिर्फ टिकट खरीदे बल्कि ट्रेन पहुंचने पर उसका स्वागत भी किया. इस मौके पर मयिहारपुर और मनिहारी स्टेशनों के लिए कुल 185 टिकटों की बिक्री हुई.हॉल्ट के सीएस सुनील कुमार शर्मा एवं जुनियर सीसी रूदल पांडे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए यात्रियों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया. मौके पर मनसाही थाना के सब इंस्पेक्टर हरीश तिवारी सदल-बल मौजूद रहे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय से राज्य की रेल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का अनुरोध...
Read more...
किया है ताकि राज्य की आवागमन व्यवस्था में सुधार हो सके। कुमार ने आज यहां पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मनिहारी रेल खंड पर बड़ी लाइन रेल सेवाओं का शुभारंभ किया और इस खंड पर चलने वाली पहली सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए रेल मंत्रालय से मनिहारी से झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर प्रस्तावित रेल पुल को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 24 किलोमीटर लंबे कटिहार-मनिहारी रेल खंड पर रेल सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार जिले के मनिहारी से झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर सड़क पुल निर्माण के लिए भी झारखंड सरकार के साथ सकारात्मक पहल जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने बिहार के नवनिर्माण और सुशासन स्थापित करने का जो दायित्व उनके कंधों पर सौंपा है उसे पूरा करने में वह रात-दिन लगे हैं। उन्होंने लोगों से प्रेम भाईचारा और आत्म अनुशासन बनाए रखने की अपील की जिससे राज्य का तीव्र गति से विकास हो सके।

इस मौके पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक केशव चन्द्रा ने बताया कि 24 किलोमीटर लंबे कटिहार मनिहारी रेल लाइन शुरू की गई है जिसे अगले कुछ महीनों में तेजनारायण-बलुआघाटी तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी इस खंड पर तीन जोड़ी सवारी गाड़ी चलेंगी।
Oct 30 2011 (04:27PM)  Railways to inaugurate new rail line during Chhath (timesofindia.indiatimes.com)
News Post# 43826
Posted by: rdb**  60241 news posts  
PATNA: To provide relief to the people travelling to reach their destinations during the Chhath festivities, the railways have promised...
Read more...
to start passenger traffic on the Katihar-Manihari BG rail line under Katihar division of Northeast Frontier Railway without further delay.At the initiative of chief minister Nitish Kumar, railway minister Dinesh Trivedi said on Saturday that traffic on this rail line would be started during Chhath. Nitish rang up the railway minister and urged him to open the line for railway traffic to provide relief to the people of the region during this festival.This rail line project was approved when Nitish was the railway minister. The CM told Trivedi that Katihar-Manihari line was ready and its safety inspection has been made by the commissioner of railway safety (CRS). Only its formal inauguration was awaited.The opening of the line and beginning of railway traffic on it will be a boon for the people of that region who have been waiting for its inauguration. The railways converted the 27 km metre gauge (MG) into BG from Katihar to Manihari and after certification by the CRS, the goods trains were also run. However, the running of the passenger train got delayed for one reason or the other. Meanwhile, Nitish has urged Delhi CM Sheila Dixit to declare public holiday in Delhi on November 1 in view of Chhath festival. In a letter to her, he said that a big number of Biharis, who work in Delhi and observe fast on Chhath for two days, would be relieved if there is a holiday on Tuesday.
Oct 30 2011 (03:47PM)  CM plea for train debut (in.news.yahoo.com)
News Post# 43817
Posted by: rdb**  60241 news posts  
Patna : Chief minister Nitish Kumar today asked railway minister Dinesh Trivedi to ensure that trains run on the recently...
Read more...
constructed Katihar-Manihari track during the Chhath festival.An official in the chief minister's secretariat said the railway minister has reportedly agreed Nitish's proposal and the chief minister will go to Katihar on Sunday to flag off the train.The official said Nitish spoke to Trivedi over telephone this morning and urged him to ensure train services on the completed tracks awaiting formal inauguration.The official quoted Nitish as saying: "I request you to kindly start the rail line of the newly built Katihari-Manihari route. Once the train starts running, people living in that area will be able to take its benefit especially during Chhath, the biggest festival in the state."The chief minister added: "At present, residents are facing a lot of problems. Once this rail line starts, it will ease the inconvenience faced by devotees and their families during Chhath."Manihari is a town in Katihar district on the banks of Ganga, where it meets a tributary of Kosi. However, the distance between Katihar and Manihari is around 28km only and during Chhath, most people staying in Katihar visit Mahihari ghat, which is renowned for offering arghya (obeisance). Because of non-availability of trains, the devotees have to take an hour-long bus journey to reach the ghat."Being the biggest festival of the state, thousands of devotees visit Manihari ghat to worship Sun God. Once this rail service starts, the distance will be covered in just 15 minutes," said an official of East Central Railway.The official added that the construction of the Katihar-Manihari rail line has been completed and the commissioner of railway safety has conducted the railway safety inspection. The rail line is just awaiting a formal inauguration.Nitish today wrote a letter to Delhi chief minister Sheila Dixit, requesting her to declare November 1 as a public holiday on Chhath.
कटिहार : कटिहार-मनिहारी रेल खंड पर रविवार से रेल सेवा प्रारंभ हो रही है. सांसद प्रवक्ता केवल प्रसाद गुप्ता ने...
Read more...
बताया कि 30 अक्तूबर को दिन के एक बजे बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हरी झंडी दिखा कर कटिहार-मनिहारी रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे.
मौके पर सांसद निखिल कुमार चौधरी, जीएम मालीगांव, डीआरएम कटिहार के अलावा जिले के सभी विधायक एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.कटिहार-मनिहारी रेल खंड का अमान परिवर्तन कार्य छोटी लाइन से बड़ी लाइन में किया गया. यह 10 माह पूर्व पूरा हो चुका है. परंतु उसे आज तक चालू नहीं किया गया था. छठ पर पर माताएं एवं बहनें गंगा स्नान करने मनिहारी घाट जाती हैं.
शनिवार की दोपहर ही यह संभावना बनी कि सीमांचल की बहुप्रतीक्षित कटिहार-मनिहारी रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन छठ के...
Read more...
पहले आरंभ हो जाएगा। शाम को ही खबर आ गयी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम कटिहार-मनिहारी रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन खुद शुरू कराएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह इस संबंध में रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी से बात की थी। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से आग्रह किया था कि छठ के पूर्व इस रेलखंड पर परिचालन शुरू करा दिया जाए। रेल मंत्री श्री त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को यह आश्वस्त किया था कि छठ के पूर्व ही कटिहार-मनिहारी रेल लाइन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। देर शाम इस ट्रैक पर परिचालन आरंभ किए जाने की अनुमति मिल गई। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया कि वह स्वयं उपस्थित होकर ट्रेन का परिचालन शुरू कराएं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब केंद्र में रेल मंत्री थे तब उन्होंने इस परियोजना को मंजूरी दी थी। ब्राड गेज की यह रेल परियोजना 18 से 20 किमी की है। लगभग डेढ़ वर्षो से यह बनकर तैयार है। रेलवे की ओर से इस ट्रैक की सुरक्षा जांच भी पूरी करायी जा चुकी है। यही नहीं रैक भी उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को विशेष रूप से यह अनुरोध किया था कि छठ के पूर्व अगर इस रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाता है तो छठव्रतियों को मनिहारी स्थित गंगा घाट पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। ट्रैक पूरी तरह से परिचालन को तैयार हो और ऐसे में उस पर परिचालन नहीं होना उचित नहीं है। इस रेलखंड पर परिचालन शुरू नहीं होने के पीछे कुछ स्वार्थी तत्व भी सक्रिय थे। छठ के समय कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, फारबिसगंज, जोगबनी और नेपाल के कुछ हिस्सों से लाखों की संख्या में लोग अ‌र्घ्य को ले मनिहारी पहुंचते हैं। सड़क मार्ग ही एकमात्र साधन इन इलाकों से मनिहारी पहुंचने का है। श्रद्धालुओं की जबर्दस्त लूट-खसोट होती है। इस रेल लाइन पर परिचालन आरंभ हो जाने से इस इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
Scroll to Top
Scroll to Bottom