Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
हापुड़, जागरण संवाद केंद्र : मेरठ रोड स्थित गेट नंबर-74 पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान क्रेन में हुई खराबी से शुक्रवार को हापुड़-दिल्ली रेल मार्ग कई घंटे बाधित रहा। दोपहर तक आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हापुड़-दिल्ली रेल मार्ग के गेट नंबर-74 पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार रात 12:40 से शुक्रवार सुबह 4:20 बजे तक ट्रेक को बंद कर ओवरब्रिज के ऊपर बीम रखने का कार्य किया जाना था। लेकिन काम करते समय अचानक क्रेन खराब होने से कार्य बाधित हो गया। सुबह आठ बजे के आसपास क्रेन को ठीक कर बीम को ट्रेक से दूर हटाया जा सका। इसके बाद ही रेल यातायात को सुचारु किया जा सका। इससे सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन दो घंटे,... Read more...
इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट, रानीखेत एक्सप्रेस व लखनऊ मेल लगभग तीन घंटे, काशी विश्वनाथ साढ़े तीन घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्रियों द्वारा स्टेशन पर हंगामा भी किया गया। लेकिन ट्रेन न आने का सही कारण बताने के बाद यात्री शांत हो गए। स्टेशन अधीक्षक लोकेश शर्मा ने बताया कि ओवरब्रिज पर निर्माण के चलते अगले कुछ दिन रात में 12:40 से सुबह 4:20 बजे तक ट्रेक बंद रहेगा। शुक्रवार को ट्रेक के पास क्रेन खराब हो जाने से 8:30 बजे तक ट्रेक बाधित रहा। इससे यात्रियों को इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा। इस बीच कुछ ट्रेनों को पिलुखवा रेलवे स्टेशन पर भी रोकना पड़ा।