Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
रविवार की सुबह बरौनी कटिहार रेलखंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के समीप 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के बेपटरी होने के बाद रेलवे के मैक्निकल, आपरेशन, सिविल, सेफ्टी तथा टेक्नीकल विभाग के दर्जनों अधिकारियों समेत रेलवे कर्मियों के कठोर परिश्रम के बाद शाम 5.47 बजे दुर्घटनाग्रस्त इंजन को पुन: पटरी पर लाया जा सका। बुरी तरह से बालू में फंसे इंजन को खींचने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से क्रेन मंगवाया गया। मालूम हो कि राजधानी एक्सप्रेस इंजन के बेपटरी होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में बरौनी से इंजन मंगवाकर ट्रेन को बैक करवा पुन: सुबह 7:45 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया था। इधर दुर्घटनाग्रस्त राजधानी एक्सप्रेस के इंजन को मेन लाइन पर लाने की कवायद देर शाम तक चलती रही।
रविवार को बेगूसराय में राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के डीआरएम रमण लाल गुप्ता,... Read more...
सीनियर डीओएम विनीत कुमार, आरपीएफ कमांडेंट महेश्वर सिंह समेत रेलवे के दर्जनों अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। डीआरएम स्वयं बारीकी से घटना के कारणों की पड़ताल करते दिखे। अन्य अधिकारी भी घटना के पीछे बरती गई लापरवाही का पता लगाते दिखे।
जाको राखे साईयां मार सके न कोय.. वाली कहावत उस वक्त चरितार्थ हुआ, जब लापरवाही के कारण रविवार की सुबह... Read more...
12424 डाउन नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बेगूसराय में बेपटरी हो गई। लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान लगभग चार घंटे तक रेल परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीआरएम ने लोको इंस्पेक्टर, सहायक चालक व लोको चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 05:02 बजे 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची और बगैर सिग्नल देखे ही ड्राइवर ने गाड़ी चला दी। जिसके कारण लोहियानगर रेलवे गुमटी संख्या-47 ए. के समीप उक्त ट्रेन बफर लाइन में घुस गई। ट्रेन का इंजन सैंड हम्प को चीरता हुआ करीब दस मीटर तक आगे बढ़ गया था और रेत में फंसकर रूक गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो एक नम्बर प्लेटफार्म को जोड़ने वाली लाइन का प्वाइंट सेट नहीं होने के कारण ट्रेन बफर लाइन में घुसी। बेगूसराय स्टेशन के कंट्रोल नियमों को देखा जाए तो एक नम्बर से गुजरने वाली डाउन ट्रेनों को दो मिनट निश्चित रूप से प्लेटफार्म संख्या-एक पर रूकना होता है। लेकिन उक्त राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन कंट्रोल की सूचना का अनदेखी करते हुए बगैर सिग्नल मिले ही गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के डीआरएम रमण लाल गुप्ता, सीनियर डीओएम विनीत कुमार आदि दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। डीआरएम ने बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए सीनियर डीओएम विनीत कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल गठित की गयी है। घटना के मूल कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। विभागीय अधिकारियों की पहल पर दूसरे रेल इंजन को मंगाया गया तत्पश्चात ट्रेन को 7.45 मिनट में गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी नीरज अंबष्ठ ने बताया कि इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सहायक चालक, लोको चालक एवं लोको इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।