Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
इलाहाबाद : नवरात्र पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए 23 मार्च से 6 अप्रैल तक विंध्याचल व मैहर में ट्रेनों का स्टापेज दिया गया है। इससे मैहर, विंध्याचल जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 23 मार्च से 3 अप्रैल तक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर मगध, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मुंबई-सीएसटी राजेंद्र नगर सुपरफास्ट, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रहापुत्र मेल, दादर-गुवाहाटी, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल, दादर-वाराणसी का स्टापेज अप-डाउन में दो मिनट इन तिथियों में रहेगा। इसके अलावा इलाहाबाद चुनार पैसेंजर व इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर में 23 मार्च से छह अप्रैल तक दो अतिरिक्त जनरल कोच लगेंगे। मैहर पर 17 जोड़ी ट्रेनों का स्टापेज : पुणे-दरभंगा, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोदान एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनों का स्टापेज 23 मार्च से छह अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर रहेगा।