Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Tue Jun 18, 2013 12:48:42 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 70924  
1 News Items

0 Comments
ललपनिया (बेरमो) : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमिया-बरकाकाना रेलवे स्टेशन के बीच स्थित दनिया स्टेशन पहुंचने के लिए स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कोनार नदी पर बने रेलवे पुल का उपयोग कर रहे हैं। दस वर्ष पूर्व रेल प्रबंधन ने इस रेल पुल की मरम्मत के साथ-साथ ग्रामीणों के आवागमन के लिए साइड पुल बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए निविदा भी निकाली गयी थी और ठेकेदार को काम भी आवंटित किया गया था। इसके बावजूद अभी तक साइड पुल का निर्माण नहीं हो सका। स्थानीय ग्रामीण रघु गंझू, सोनाराम बेसरा, विजय टुडू आदि का कहना है कि इस रेल पुल को पार करने के दौरान अभी तक एक दर्जन से भी ज्यादा लोग नदी में गिर चुके हैं, जिनमें से कई की मौत हो गयी। इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गयी, लेकिन रेल प्रबंधन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का...
Read more...
कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है। रेलवे द्वारा साइड पुल निर्माण के लिए जिस ठेकेदार को कार्य आवंटित किया गया उस पर विभाग द्वारा कोई दबाव नहीं दिए जाने का परिणाम है कि अभी तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस पुल में खतरा तब और बढ़ जाता है जब पुल पार करने के दौरान कोई रेलगाड़ी या मालगाड़ी आती है। मार्ग के अभाव में तिलैया, डाकासाड़म, गयछंदा, लालगढ़, कारीपानी, मोढ़ा, चोरपनिया, झुमरा पहाड़, पचमो, रहावन, लइयो, टूटीझरना आदि गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन इसी पुल से होता है। बताते चलें कि यहां स्थित कोनार नदी पर साइड पुल निर्माण की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं दूसरे दलों के नेताओं और ग्रामीणों द्वारा कई बार रेलवे विभाग को पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
Scroll to Top
Scroll to Bottom