Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Mon May 20, 2013 05:01:40 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 71560  
1 News Items

0 Comments
बीकानेर -!- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विष्णु पुरी ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर बीकानेर रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण के नाम पर हो रही अनियमितता की जांच करवाने की मांग की है। पुरी ने पत्र में आरोप लगाया कि भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल आरक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे आकस्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आरक्षण का लाभ मिल सके लेकिन बीकानेर रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण कार्यालय में अनियमितता के कारण आम आदमी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पुरी ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि रेलवे स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कुछ तथाकथित एजेंसियों के साथ मिलकर फर्जी तरीकों से आरक्षण किए जा रहे हैं। ये ट्रैवल्स एजेंसियां तत्काल आरक्षण के नाम पर यात्रियों से बड़ी रकम वसूल कर रही है। इस मिलीभगत से सुबह पांच बजे से पहले ही ये लोग अपने-अपने यात्रियों की...
Read more...
लिस्ट सौंप देते है। यदि कोई आम आदमी आकर आरक्षण कराना चाहे तो इस गिरोह के लोग मारपीट करते है। गत दिनों भी इस तरह की वारदात घटित हो चुकी है।
सावित्री कस्वां सदस्य मनोनीत
बीकानेर -!- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बीकानेर देहात की जिलाध्यक्ष कृष्णा कंवर शेखावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सावित्री कस्वां को सदस्य बनाया गया है।
विकास कार्यों को लेकर बैठक नौ को
बीकानेर -!- जिला कलेक्टर डॉ. पृथ्वीराज की अध्यक्षता में नौ मई की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर निगम के महापौर भवानीशंकर शर्मा व नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद को आमंत्रित किया गया है। बैठक में नगर निगम व नगर विकास न्यास के आय के स्रोतों को बढ़ाने, निगम व न्यास के वर्तमान में चालू कार्यों के बकाया दायित्वों की पूर्ति करने, आगामी एक वर्ष में शहर के विकास कार्य करवाने के लिए योजनाएं बनाने तथा उसके लिए वित्तीय संसाधनों को जुटाने, जन सहभागिता के कार्यों पर चर्चा की जाएगी।अतिरिक्त कलेक्टर नगर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि नगर विकास न्यास व नगर निगम के अधिकारियों को विस्तृत प्लान व नोट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Scroll to Top