Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Mon May 20, 2013 04:23:12 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 72915  
1 News Items

0 Comments
May 14 2012 (10:54PM)  यात्री शेड टूटने से लोग परेशान (in.jagran.yahoo.com)

back to top
Commentary/Human InterestECR/East Central  -  

News Entry# 72915
Posted by: rdb**  58766 news posts  
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का यात्री शेड टूटने से यात्री भारी परेशानी झेल रहे है। पिछले माह आई आंधी में पुरा शेड टूट कर उड़ गया। तब से लेकर अब तक स्टेशन शेड विहीन है। शेड नहीं रहने के चलते भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग तेज धूप में झूलस रहे है। वहीं तेज पानी में भींग भी रहे है। यहां लोग मौसम की दोहरी मार झेल ही रहे हैं। रेलवे की व्यवस्था ने लोगों को तीहरी मार झेलने को विवश कर दिया है। रेलवे शेड के निर्माण के प्रति अब तक बेपरवाह बना हुआ है। रेलवे स्टेशन की स्थापना के साथ ही इस शेड का निर्माण किया गया था। बीच बीच में इसकी मरम्मत होती रहीं। हाल में ही स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम हुआ था। जिसमें शेड को उंचा किया गया था। लेकिन यह तेज हवा की मार नहीं झेल सका। रेलवे अब तक इसके...
Read more...
निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं कर सका है। स्थानीय रेल अधिकारी बताते है कि यहां निर्माण से संबंधित किसी भी तरह का काम कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण कराया जाएगा। उधर, छात्र नेता आनंद बिहारी सिंह व राजद नेत्री शाहीन परवीन ने अविलंब शेड निर्माण कराने की मांग की है। शाहीन ने कहा है कि शेड नहीं रहने से यात्रियों को परेशान होना पर रहा है। शाहीन ने कहा है कि शीघ्र ही शेड का निर्माण नहीं कराया गया तो यात्रियों की सुविधा के लिए वह आंदोलन को बाध्य होगी।
Scroll to Top