Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Wed Jun 19, 2013 06:52:19 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 73281  
1 News Items

0 Comments
मुंबई। अगले कुछ दिनों में अगर आपको कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी रेल रोककर धरना प्रदर्शन करते दिखें तो चौंकिएगा नहीं। मुंबई में युवा कांग्रेस के सदस्य अपने आंदोलन में गांधी परिवार के चश्मोचिराग को भी शामिल करना चाहते हैं।
दरअसल इन लोगों की मांग है कि गुजरात और राजस्थान जाने वाली ट्रेनों का मुंबई के भायंदर रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव शुरू किया जाए। उनका कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो वह राहुल को भी अपने अभियान में शामिल करेंगे। कांग्रेस महासचिव उन्हें पहले ही मदद का आश्वासन दे चुके हैं।
मीरा-भायंदर इलाके में राजस्थान और गुजरात के करीब 75 फीसद लोग रहते हैं। इन्हें अपने गृहराज्य जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसलिए ये लोग अपने स्टेशन पर ट्रेन रोकने की मांग
...
Read more...
कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यों का कहना है कि पहले वे गांधीगीरी का सहारा लेते हुए रेल विभाग के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे और अगर गांधीगीरी से बात नहीं बनी तो ये लोग राहुल गांधी को अपने रेल रोको अभियान में शामिल करेंगे।
इन लोगों ने अभियान के लिए अब तक पांच हजार लोगों का समर्थन जुटा लिया है और अगर रेलवे विभाग ने 19 मई तक इनकी मांगें नहीं मानी तो ये पटरियों पर उतर आएंगे।
अब देखने वाली बात यह है उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले दलित परिवारों के घर रोटी खाने वाले राहुल बाबा इन लोगों का साथ देते हैं या नहीं।
Scroll to Top
Scroll to Bottom