Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
अजमेर.रेलवे स्टेशन के विस्तार व आधुनिक बनाने की योजना के तहत रेल प्रशासन ने पिट यार्ड को मदार रेलवे स्टेशन के निकट शिफ्ट करने का निर्णय किया है। इससे अजमेर रेलवे स्टेशन पर पिट लाइनों की कमी के कारण ट्रेनों के विलंब होने की समस्या से निजात मिलेगी। स्टेशन परिसर के विस्तार के लिए जगह मिलेगी। वर्तमान में यह है समस्या अजमेर रेलवे स्टेशन पर करीब सात लाइनों में से पांच का उपयोग पैसेंजर ट्रेन के लिए किया जाता है। पिछले दस साल में लगातार ट्रेनों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन इसके मुकाबले रेलवे लाइन में वृद्धि नहीं हो सकी है। नतीजतन ट्रेनों को आउटर में खड़ा रखना पड़ता है, आदर्शनगर, मदार, दौराई रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनों को खड़ा रहना पड़ता है। ट्रेनों के रखरखाव और यातायात के लिए... Read more...
फिटनेस के लिए पिट यार्ड में लाइन की कमी लंबे समय से बनी हुई है। यही कारण है कि ट्रेनों की सफाई, मरम्मत, रखरखाव कार्य में विलंब होता है, इससे ट्रेनों की समय सारणी भी प्रभावित होती है। ट्रेनों के रखरखाव के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करना रेलवे स्टॉफ के लिए महत्वपूर्ण कार्य होता है। इस कार्य में खामी से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर पिट यार्ड में लाइनों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत बनी हुई है। इस बारे में पिछले रेल बजट में मंत्रालय ने रेलवे स्टेशन के विस्तार और आधुनिकतम बनाने की योजना स्वीकृत कर स्टेशन के पिट यार्ड को मदार रेलवे स्टेशन शिफ्ट करने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए रेल प्रशासन ने प्रकिया शुरू कर दी है। मदार रेलवे स्टेशन के निकट यार्ड के लिए भूमि चिह्न्ति की गई है। यह होगा फायदा रेलवे स्टेशन का पिट यार्ड मदार रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट होने के बाद सभी ट्रेनों का रखरखाव कार्य मदार में ही किया जाएगा। मदार का समुचित रखरखाव, मरम्मत और सफाई व फिटनेस कार्य होगा और सीधे ट्रेन समय पर अजमेर रेलवे स्टेशन पर आ सकेगी। अजमेर से पिट यार्ड शिफ्ट होने से स्टेशन परिसर के विस्तार के लिए जगह मिल जाएगी। तोपदड़ा की तरफ रेलवे स्टेशन का गेट खोलने के प्रस्ताव को क्रियान्वित करने के लिए संभावनाएं मिलेंगी। ट्रेनों को आउटर में खड़ी करने के बजाय सीधे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जगह मिलेगी। यात्रियों को भी सुविधाएं मिल पाएंगी। रेल राज्य मंत्री को दी अधिकारियों ने जानकारी : रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा के गुरुवार को अजमेर दौरे के दौरान रेलवे स्टेशन पर डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने यार्ड शिफ्ट करने और स्टेशन विस्तार की योजना के बारे में जानकारी दी थी। मुनियप्पा ने कार्य योजना को तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।