Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
पटना। क्या आपको याद है शाहरूख खान का वो स्टंट जब उन्होंने बिना ड्राइवर तेजी से दौड़ रही ट्रेन को रोका था। उस सीन में अभिनेत्री करीना कपूर को बचाने के लिए शाहरूख ने जी जान लगा दी थी और सफल हुए थे। यह सीन फिल्मी पर्दे पर तो अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा असल जिंदगी में हो तो? ऐसा ही एक वाकया बिहार की राजधानी पटना से 100 किलोमीटर दूर राजगीर के समीप हुआ। (..और खबरों के लिए क्लिक करें ) हुआ कुछ यूं कि श्रमजीवी एक्सप्रेस को यार्ड में खड़ा कर चालक चला गया। कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण ट्रेन सही तरीके से बंद नहीं हो पाई थी, ऐसे में वो काफी धीमी गति से अपने आप यार्ड से बाहर निकल कर आगे बढ़ने लगी। यह घटना शनिवार के शाम की है।