Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Sun May 19, 2013 05:31:32 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 77737  
1 News Items

0 Comments
सर सिग्नल इज ओके..। ट्रैक तैयार। आगे की तैयारी की जाए..। यह संवाद है मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर काम करा रहे रेल कर्मचारी व वरीय रेल अधिकारियों के बीच का। गुरुवार को जांच में ट्रैक के सभी सिग्नलों की बत्ती जल गई। इसके बाद जांच के लिए मुख्य सुरक्षा आयुक्त कोनिर्माण अधिकारियों ने विधिवत पत्र भी भेज दिया। उनकी ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। उनकी जांच के बाद अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त में इस रेल लाइन पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। इसके लिए संभावित तिथि 15 अगस्त बताई जा रही है।बता दें कि 350 करोड़ रुपये खर्च वाले इस रेलमार्ग के सभी स्टेशन बनकर तैयार हैं और उनके रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। लाइन के बीच कहीं-कहीं हल्की बेल्डिंग का काम बाकी है जिन्हें अंतिम टच दिया जा रहा है।
रास्ते में मिलेंगे ये स्टेशन
...
Read more...
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी 64 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर इन दोनों स्टेशनों के अलावा जुब्बा सहनी, कोरलहिया, बेनीपुर ग्राम, मानिक चौक गढ़ा तथा डुमरा स्टेशन आएंगे। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद इन स्टेशनों का किराया तय किया जाएगा।'रेल लाइन परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। जांच में सिग्नल ओके मिले हैं। अंतिम टच चल रहा है। 15 अगस्त तक गाड़ियां दौड़ने की पूरी संभावना है।'
-बीएस सितौरिया, मुख्य अभियंता, हाजीपुर रेल जोन
Scroll to Top