Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Sun May 19, 2013 20:14:06 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 77771  
1 News Items

0 Comments
Jun 15 2012 (12:11PM)  रिजर्वेशन सेंटर पर हुआ हंगामा (navbharattimes.indiatimes.com)

back to top
Commentary/Human InterestNR/Northern  -  

News Entry# 77771
Posted by: rdb**  58707 news posts  
साहिबाबाद स्टेशन : साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर स्थानीय लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि रिजर्वेशन काउंटर देर से खोले जाते हैं। आए दिन सर्वर डाउन की शिकायत चल रही है। कुछ स्थानीय स्टाफ ब्रोकर से मिलकर टिकट बनवा रहे हैं जिससे उचित कीमत पर टिकट नहीं पा रहे हैं।रिजर्वेशन काउंटर पर कई दिनों से आरक्षित टिकट के लिए लंबी लाइन लग रही है। यहां तक कि टिकट के लिए लोग 5 बजे से ही लाइन मंे लग जाते हैं। बुधवार सुबह 8 बजे जैसे ही काउंटर के खुलने का समय हुआ, सर्वर डाउन होने की शिकायत आ गई। इसके चलते काउंटर कुछ देर मंे खोला गया। तत्काल टिकट नहीं बन पाने से लोगों ने रेलवे अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।टिकट कराने वालों मंे शामिल लाजपत नगर के टी. पांडे और श्याम पार्क के आर. एस. चौहान...
Read more...
ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से टिकट के लिए यहां आ रहे हैं पर टिकट नहीं बन पा रहा है। आए दिन सर्वर की परेशानी बताई जाती है पर उसे ठीक नहीं किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट काउंटर देर से खोलकर ब्रोकर को फायदा पहुंचाया जा रहा है। रिजर्वेशन सेंटर पहुंचे लोगों ने बताया कि ब्रोकर तत्काल टिकट की लाइन में लग जाते हैं और उनके आदमी पहले से खड़े हो जाते हैं। खिड़की खुलने के समय धक्का-मुक्की करने लगते हैं।
Scroll to Top