Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Sun May 19, 2013 21:17:18 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 78391  
1 News Items

0 Comments
Jun 18 2012 (11:04PM)  ट्रेन से दिल्ली जाना, ना बाबा ना (in.jagran.yahoo.com)

back to top
Commentary/Human InterestECR/East Central  -  

News Entry# 78391
Posted by: rdb**  58707 news posts  
समस्तीपुर : इन दिनों की हालत मत पूछिए। यदि आपको ट्रेन में जगह मिल गई तो गनीमत। नहीं तो धक्के खाते ही यात्रा करने की विवशता। आरक्षण की हालत ऐसी कि वेटिंग की लंबी लिस्ट। जाना मजबूरी हो तो दलालों को पकड़िए, तभी बन सकती है बात। तत्काल आरक्षण भी मुश्किल। गर्मी की छुट्टी खत्म होने को हैं। स्वभाविक रूप से छात्र और अभिभावक अपनी यात्रा गंतव्य तक करना चाह रहे हैं। ऐसे में ज्यादा भीड़-भाड़ दिल्ली जाने वाली रूट में है। इस रेलखंड की अधिकांश रेल गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी मिलना मुश्किल हो गया है। यह स्थिति दिल्ली जाने वाली सभी प्रमुख रेल गाड़ियों में एक जैसी है। वैशाली, सप्तक्रांति समेत अन्य प्रमुख ट्रेनों के शयनयान में जुलाई के पहले सप्ताह के बाद ही प्रतीक्षा टिकट मिलने की संभावना है। हालांकि एसी में प्रतीक्षा टिकट मिल रही है। वैसे रेल मंडल ने दो स्पेशल ट्रेन को भी खोल...
Read more...
रखा है, लेकिन इनसे भी भीड़ में कमी नहीं आ पायी है। रेल आरक्षण केन्द्र पर उमड़ी भीड़ को देखकर इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। यही हाल रेलगाड़ियों के साधारण एवं शयनयान श्रेणी में देखा जा सकता है। एक-एक बर्थ पर चार-चार लोग यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी स्थिति का जायजा लेने को जागरण की टीम ने रिजर्वेशन की स्थिति का जायजा लिया। ======== इनसेट ========= दिल्ली जाने वाली विभिन्न ट्रेनों में नो रूम की स्थिति ======================== 12553-वैशाली एक्सप्रेस- 8.7 तक 12565- बिहार संपर्क क्रांति - 8.7 12561-स्वतंत्रता सेनानी - 4.7 12569-जयनगर-आनंद बिहार- 1.7 12203-गरीब रथ-सहरसा -1.7 ======== इनसेट ========= विभिन्न ट्रेनों में इन तिथियों के बाद ही मिलेगा वेटिंग टिकट ======================== 12553-वैशाली एक्सप्रेस - 9 जुलाई 12565- बिहार संपर्क क्रांति - 9 जुलाई 12561-स्वतंत्रता सेनानी - 5 जुलाई 12569-जयनगर-आनंद बिहार - 2 जुलाई 12203-गरीब रथ-सहरसा - 2 जुलाई
Scroll to Top