Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
अबोहर : अबोहर-फाजिल्का ट्रेक पर रेल शुरू करवाने की माग को लकर इडिया अगेंस्ट क्रप्शन यूनिट अबोहर की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर किया जा रहा धरना रविवार को चिलचिलाती गर्मी में भी जारी रहा। धरने को आए दिन समाजसेवी संस्थाओं का निरतर समर्थन मिल रहा है। रविवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी धरनाकारी सुबह से सायं तक धरने पर बैठ रहे। धरने में आर्य महिला परोपकारिणी सभा की अध्यक्ष जमना देवी चावला, कर्नल दिलबाग सिंह, पंजाबी सभ्याचार मंच के प्रधान गुरचरण सिंह गिल, नौजवान सुधार सभा के प्रधान जोगिंदर सिंह, शाम लाल शर्मा, प्रो. आरएस शर्मा, देसराज कंबोज, राम निवास, विनोद अग्रवाल, महेश शर्मा, सतीश कसेरा, दर्शन दयाल बजाज, राजिंदर गुप्ता व जगदीश शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर आइएसी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके संघर्ष को क्षेत्र के अनेक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तब तक यह संघर्ष... Read more...
जारी रहेगा, जब तक इस ट्रेक पर गाड़ी शुरू नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलगाड़ी शुरू करने का आश्वासन देकर उन्हे धरना खत्म करने की अनेक बार अपील की जा चुकी है। परतु उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कह रखा है कि यह धरना तो रेलगाड़ी शुरू होने पर खत्म होगा।