Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Mon May 20, 2013 12:45:00 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 78412  
1 News Items

0 Comments
फिरोजपुर : रेलवे कर्मचारी यूनियन के चुनाव अक्टूबर तक होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी है। चेयरमैन के ऐसा किए जाने से बीते कई साल से सत्ता से दूर रही यूआरएमयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। जिसके चलते यूनियन के सदस्य से लेकर वरिष्ठ नेता तक तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी ओर चुनाव नजदीक आते देख एनआरएमयू ने भी कमर कस ली है। क्योंकि एनआरएमयू के नेताओं का दावा है की उनके हाथ में एक बार फिर से सत्ता की चाबी होगी। यूआरएमयू के केंद्रीय नेता परवीन कुमार का कहना है कि भले ही उनकी यूनियन पांच साल फिरोजपुर रेल मंडल से बाहर रही है, लेकिन इस बार वे दोगुनी ताकत से फिर से कर्मचारियों की सेवा के लिए सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने के लिए जहां रेलवे बोर्ड के...
Read more...
सदस्यों व चेयरमैन ने मंजूरी प्रदान कर दी है, उससे यूनियन मे नया जोश भर गया है। परवीन ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले बोर्ड के चेयरमैन तथा रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव करवाने की अपील की थी, जिस पर सुनवाई करने मे भले ही देर हो गई, लेकिन उनकी अपील को मान लिया गया है। इसलिए बोर्ड के चेयरमैन ने अक्टूबर तक चुनाव करवाने को कह दिया है। दूसरी ओर एनआरएम के डिवीजनल प्रधान रमेश ठाकुर, कैशियर सुभाष शर्मा तथा ब्रांच प्रधान जनकराज शर्मा का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर उन्होंने भी तैयारी शुरू कर दी है, ताकि वह कर्मचारियों के सहयोग से दूसरी बार सत्ता पर काबिज हो सके। उन्होंने कहा कि पूरे नार्दन जोन के कर्मचारी अच्छी तरह जानते हैं कि जो कुछ एनआरएमयू ने उनके लिए किया है उतना कोई यूनियन नहीं कर सकी है। फिलहाल रेलवे की दोनों मुख्य यूनियन के नेता से लेकर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी मे जुट गए हैं।
Scroll to Top