Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Tue Jun 18, 2013 09:10:27 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 78413  
1 News Items

0 Comments
Jun 18 2012 (11:44PM)  रेलवे स्टेशन पर पहुंची टिकटें (in.jagran.yahoo.com)

back to top
Commentary/Human InterestNR/Northern  -  

News Entry# 78413
Posted by: rdb**  60241 news posts  
फाजिल्का : फाजिल्का-अबोहर के बीच रेलगाड़ी चलने की मांग जल्द पूरा होने की उम्मीद बंध गई है। रेल लाइन की जांच के बाद अब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर फाजिल्का से अबोहर के बीच आने-वाले पांच स्टेशनों के लिए विभाग ने टिकटें छपवाकर भी भेज दी हैं। 2004 में बनना शुरू हुई रेल लाइन 2011 में बनकर पूरी हो चुकी है। इस पर रेल चलाने की मांग को लेकर कई दिन से विभिन्न संगठन भूख हड़ताल का दौर चलाए हुए हैं। फाजिल्का में नार्दर्न रेलवे पैसेंजर्स समिति लगातार 15 दिन से भूख हड़ताल कर रही है। उसी का नतीजा है कि रेलवे ने इस लाइन पर गाड़ियां चलाने के लिए जरूरी बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं। विशेष इंजन के जरिये नए रेल ट्रैक की खामियों को दूर किया जा रहा है। वहीं, पिछले दिनों फाजिल्का आए डीआरएम एनसी गोयल ने कहा था कि 15 जून तक इस लाइन पर पड़ने...
Read more...
वाले स्टेशनों के लिए जरूरी 172 सदस्यीय स्टाफ की नियुक्ति के साथ अन्य बंदोबस्त कर दिया जाएगा। उसके तहत ही क्रासिंग स्टेशन खुइखेड़ा व चूहड़ीवाला धन्ना के अलावा अन्य तीन स्टेशनों जंडवाला खरता, घल्लू व बुर्ज मुहार स्टेशनों पर यात्रियों को देने के लिए टिकटें छपवा ली गई हैं। यह टिकटें इन स्टेशनों पर नियुक्त होने वाले स्टेशन मास्टरों को दे दी जाएंगी। इस प्रगति पर रेल चलाने के लिए संघर्ष कर रही नार्दर्न रेलवे पैसेंजर्स समिति ने खुशी का इजहार किया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब लगता है कि 15 जुलाई तक फाजिल्का-अबोहर के बीच रेलगाड़ी दौड़ने लगेगी।
Scroll to Top
Scroll to Bottom