Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Thu May 23, 2013 20:26:14 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 78550  
1 News Items

0 Comments
Jun 19 2012 (05:49PM)  जंक्शन पर चल रहा धंधे का धंधा (epaper.jagran.com)

back to top
Commentary/Human InterestECR/East Central  -  

News Entry# 78550
Posted by: विश्व नाथ**  2286 news posts  
दैनिक जागरण में जंक्शन पर प्रतिबंधित पानी शीर्षक से खबर छपने के बाद रेल अधिकारी की नींद टूटी और उन्होंने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। जांच में प्रतिबंधित पानी पकड़ाया। वहीं, रेल में धंधे का धंधा चलने यानी दुकान चलाने का ठेका लेकर दूसरे को देने का मामला प्रकाश में आया।
ठेका लेने वाले रेलवे को जितना राजस्व दे रहे हैं, उससे ज्यादा वे अपना ठेका दूसरे को देकर कमा रहे हैं। प्रभारी डीसीआइ जीएस मंडल ने ठेका के ठेका मामले की जांच शुरू कर दी है। श्री मंडल ने कहा कि वे अधिक मूल्य में प्रतिबंधित पानी बेचने तथा कंट्रेक्ट के कंट्रेक्ट की सूक्ष्मता से जांच कर रिपोर्ट वरीय अधिकारी को देंगे। जंक्शन पर सभी दुकान की बारी-बारी से जांच की जाएगी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा : सोमवार को प्रभारी
...
Read more...
डीसीआइ जीएस मंडल तथा मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण कुमार ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर रेल नीर के बदले लोकल मिनरल वाटर बेचते एक वेंडर को दबोचा। जांच में यह बात सामने आई कि रेल में जिसे दुकान चलाने का ठेका दिया जा रहा है वह खुद इसका संचालन नहीं करके दूसरे को कांट्रेक्ट पर दे रहा है। मिनरल वाटर बेचते हुए जो युवक मिला उसने बताया कि राजू नामक युवक दुकान चलाता है जो कहीं गया हुआ है। जब छानबीन की गई तो पता चला कि रेलवे की ओर से एक्सप्रेस फूड सर्विस नाम एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया है जिसके संचालक राजू नहीं एसके पाण्डेय हैं।
डीसीआइ से ली 15 टके : रेल जंक्शन पर जांच में पहुंचे डीसीआइ जीएस मंडल ने एक दुकान पर रुककर मिनरल वाटर की मांग की। दुकानदार ने लोकल ब्रांड का पानी देते हुए 15 रुपये मांगे। उन्होंने सौ का नोट पकड़ा दिया। मिनरल वाटर का दाम 12 और मांगा 15, यह सुनकर उनका दिमाग ठनका। लेकिन, उनके हाव-भाव को देख दुकानदार चौंक गया। नोट लौटाकर मिन्नत करने लगा। लेकिन, तब तक देर हो गई थी। दुकान जांच के बाद 11 बोतल पानी मिला जिसे जब्त कर लिया गया।
बोले रेल वाणिज्य प्रबंधक : सोनपुर मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके सिंह ने कहा कि कांट्रेक्ट का कांट्रेक्ट देना रेल नियम के खिलाफ है। जंक्शन पर यात्रियों की शिकायत के बाद इसकी जांच की जा रही है। डीसीआइ से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर जांच के बाद मामला सही पाया गया तो कांट्रेक्ट रद होगा।
Scroll to Top