Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
अपर मंडल रेल प्रबंधक एके मिश्र ने शुक्रवार को वरिष्ठ रेलवे अफसरों के साथ जंक्शन का निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने संबंधित अफसरों को फटकार लगाई और अविलंब सफाई कराने को कहा।शाम को तकरीबन सात बजे वरिष्ठ रेल अफसरों के साथ जंक्शन पहुंचे एडीआरएम ने प्लेटफार्म एक पर कई कार्यालयों का जायजा लेने के बाद मुख्य भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर रिटायरिंग रूम का निरीक्षण किया। आरएमएस के ऊपर कुंभ के बाबत बन रहे कंट्रोल रूम को देखा और जरूरी निर्देश दिए। लाइन शाह बाबा मजार के सामने की ओर सरकुलेटिंग एरिया में बने टांगा स्टैंड से आ रही बदबू और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए इसे अन्यत्र हटाने के निर्देश दिए। सिटी साइट की सरकुलेटिंग एरिया में आरपीएफ थाने के समीप यूरिनल में गंदगी देख और पास ही एक निर्माण में कूड़ा देखकर एडीआरएम ने नाराजगी जताई। निर्माण के बारे में पूछा तो बताया गया कि... Read more...
बालू रखने के लिए बनाया गया था। इस पर सफाई कराने के निर्देश दिए। उनके साथ सीनियर डीईएन, स्टेशन प्रबंधक और अन्य अधिकारी भी रहे।