Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
अजमेर-संतरागाछी के बीच नई ट्रेन 29 से अजमेर। अजमेर-संतरागाछी के बीच 29 जून से नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। अजमेर से ट्रेन प्रत्येक रविवार को रवाना होगी जबकि संतरागाछी से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन की घोषणा रेल बजट में हुई थी। वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जून से प्रत्येक शुक्रवार संतरागाछी से दोपहर एक बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस एक जुलाई से प्रत्येक रविवार अजमेर से शाम 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.55 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सैकेण्ड एसी, दो थर्ड एसी, 9 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 4 द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 18 कोच होंगे।