Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Wed Jun 19, 2013 03:07:56 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 79165  
1 News Items

0 Comments
Jun 23 2012 (07:57AM)  स्टेशन पर कतार, ट्रेनें लेट (www.patrika.com)

back to top
Other NewsNWR/North Western  -  

News Entry# 79165
Posted by: vishal gupta**  821 news posts  
स्टेशन पर कतार, ट्रेनें लेट
  उदयपुर। रेलवे टिकट खिड़कियों पर लगातार कतार बढ़ती जा रही है। इसके चक्कर में गाडियां 5 से 10 मिनट तक देरी से रवाना हो रही हैं। फिर भी रेलवे प्रशासन खिड़कियां बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक यह समस्या राणाप्रताप नगर स्टेशन पर थी। अब इससे सिटी रेलवे स्टेशन भी जूझ रहा है। शहर का मुख्य स्टेशन होने के बावजूद यहां सामान्य टिकट की दो खिड़कियां हैं। आरक्षण का पूरा केन्द्र अलग है, लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी है। ऎसा नहीं है कि व्यवस्था नहीं हो सकती। खिड़की तो और भी हैं, लेकिन अधिकारी कहते हैं कि वहां बैठाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं। इसी तरह से राणाप्रताप नगर पर टिकट की दो खिड़कियां हैं जिनमें एक पर आरक्षण व्यवस्था है। गाडियों के आने पर यहां सामान्य टिकट दिया जाता है।
...
Read more...
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पिछले कुछ दिनों से रेलगाडियां भी सिटी स्टेशन से पांच से दस मिनट देरी से रवाना की जा रही हैं। टिकट खिड़की पर लम्बी कतार दिखाई देने पर यह निर्णय किया जाता है। इसके बावजूद यात्री ऎनवक्त तक भागते-दौड़ते गाड़ी पकड़ते हैं।
यात्री समय पर नहीं आते
टिकट खिड़की पर शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे तक कतार की स्थिति सामान्य थी। अगले दस मिनट में कतार लम्बी होती चली गई। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि यात्री ऎनवक्त पर आते हैं। वे 10-15 मिनट जल्दी आएं तो परेशानी कम हो सकती है।
शुल्क पर असमंजस सिटी रेलवे स्टेशन पर दुपहिया वाहन पार्किग की दरों को लेकर असमंजस की स्थिति है। यहां पार्किग स्थल पर लगे बोर्ड पर दरें चस्पां नहीं हैं। कुछ लोगों ने शुक्रवार को शिकायत की कि उनसे दुपहिया वाहन पार्किग के 5-5 रूपए लिए गए, जबकि राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर यह दर 3 रूपए है।
मानी समस्या दोनों स्टेशनों पर यह समस्या है। समाधान उच्च स्तर से संभव है। उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। आने वाले समय में जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा से राहत की उम्मीद है।
हरफूलसिंह चौधरी, क्षेत्रीय रेलवे अधिकारी
Scroll to Top
Scroll to Bottom