Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
इलाहाबाद : शुक्रवार को हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस का प्लेटफार्म अचानक बदल दिए जाने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। एक नंबर से तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने की जल्दबाजी में कई यात्री ओवरब्रिज की सीढि़यों से फिसलकर चोटिल हो गए। ट्रेन संख्या 2307 अप जोधपुर-हावड़ाएक्सप्रेस दोपहर तकरीबन 12.30 बजे जंक्शन पर पहुंच रही थी। उसको एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन के यार्ड में इंट्री करने के ऐन वक्त पर उसके प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने की उद्घोषणा की जाने लगी जिससे ट्रेन से सफर के लिए तैयार मुसाफिर परेशान हो उठे। चूंकि ट्रेन का जंक्शन पर स्टापेज पांच ही मिनट का है। ऐसे में भगदड़ की स्थिति बन गई। यात्री सामान और अटैचियां लेकर तीन नंबर प्लेटफार्म की ओर भागे। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन तक पहुंचने की जल्दी में दो-तीन यात्री ओवरब्रिज की सीढि़यों से उतरने वक्त फिसलकर गिर गए जिससे उनको चोटें... Read more...
आई। अचानक प्लेटफार्म में परिवर्तन के पीछे कारण बताया जाता है कि उस वक्त चुनार पैसेंजर एक नंबर पर खड़ी थी उसका शंटिंग इंजन नहीं आ पाया था जबकि रेलवे अफसरों का कहना है कि एक और दो पर ब्लॉक लिया गया था और 12 बजे से ही प्लेटफार्म के बदलने की उद्घोषणा की जा रही थी।