Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
दक्षिण-पूर्व रेलवे राज्य में एक जुलाई से दो नयी रेलगाड़ियों की शुरुआत कर रहा है। नयी रेलगाड़ियों में रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस और बड़बिल-चक्रधरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। नई ट्रेनों को शुरू करने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ने झारखंड में यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के कई अन्य निर्णय भी लिये हैं, जिसके तहत अब रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन बड़काकाना होकर जायेगी, हालांकि इसकी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी। इसके अलावा रेलवे ने एक जुलाई से कई अन्य रेलगाड़ियों के आगमन और स्थान के समय में परिवर्तन किया है, साथ ही कुछ गाड़ियों को विस्तार दिया गया है। इधर, रेलवे द्वारा तत्काल टिकटों की बुकिंग को लेकर जो नये नियम बनाये गये हैं, उसे लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 10 जुलाई से तत्काल टिकटों... Read more...
की बुकिंग सुबह आठ बजे की बजाय सुबह दस बजे से शुरू होगी। और लोग टिकट बारह बजे तक बुक कराये जा सकेंगे। पहले सुबह आठ बजे बुकिंग काउंटर खुलते ही एजेंटों द्वारा टिकट खिड़कियों पर कब्जा करने और रेलवे बुकिंग साइट को हैक कर तत्काल टिकटों की बुकिंग कर ली जाती थी और बाद में इसके लिये अधिक पैसे की वसूली की जाती थी।