Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Mon May 20, 2013 06:18:35 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show all languages
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 81681  
1 News Items

0 Comments
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को उम्मीदों की पटरी पर दौड़ी सपनों की ट्रेन। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से सांसद अजरुन राय, मंडल रेल प्रबंधक सत्यप्रकाश त्रिवेदी ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर 13155 अप सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस को विदा किया।इससे पूर्व सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह की औपचारिकता पूरी की गई। सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेनों के पटरी पर दौड़ते देखने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मंडल रेल प्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अगस्त तक निर्माण पुरा हो जाएगा और सितंबर में इसका सीआरएस होगा। डीआरएम श्री त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे के क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद अर्जुन राय के मजबूत प्रयासों का ही आलम है कि सीतामढ़ी - कोलकाता के बीच ट्रेन संपर्क बहाल हुआ है। दो माह के भीतर बैरगनिया...
Read more...
छौड़ादानों के बीच का आमान परिवर्तन कार्य पुरा हो जाएगा, जबकि रक्सौल - नरकटियागंज के बीच आमान परिवर्तन कार्य में अभी वक्त लगेगा। कहा कि मई 2013 तक इसका निर्माण होगा। पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए श्री त्रिपाठी ने माना की सीतामढ़ी - रुन्नीसैदपुर के बीच ट्रेन परिचालन से रेलवे को घाटा उठाना पर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई रेल लाईन है, जहां जनता की सेवा के लिए रेलवे को घाटा सहना पर रहा है। आरक्षण केंद्रों पर दलालों की सक्रियता की बाबत उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी समय समय पर छापेमारी करते रहे है। अगर ऐसी शिकायत है तो लोग उन्हें काल करे।डीआरएम ने कहा कि सितंबर तक सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेल मार्ग का कार्य पूरा हो जाएगा। मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के डीओएम वीरेंद्र कुमार, डीएसओ जेके सिंह, डीएम एसएस पटेल, स्टेशन अधीक्षक राज कुमार सिन्हा, जदयू जिलाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामा शंकर प्रसाद, जदयू नेता नागेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो. उमेश चंद्र झा, प्रो. अमर सिंह, उपेंद्र विद्रोही, मो. जुनैद, अरुण कुमार सिंह व आनंद बिहारी सिंह समेत हजारों लोग मौजूद थे।
Scroll to Top