Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Thu May 23, 2013 13:02:11 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 81689  
1 News Items

0 Comments
यात्रियों और ट्रेन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन दरभंगा जंक्शन पर प्लेटफार्मो की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना तो करना ही पड़ता है, परिचालन विभाग से जुड़े कर्मियों के सामने भी मुश्किलें आ रही हैं।जंक्शन से होकर प्रतिदिन औसतन 12 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें और 22 जोड़ी सवारी गाड़ियां आती-जाती हैं। प्रतिमाह औसतन 5.10 लाख लोग यात्र करते हैं और परिचालन के लिए महज चार प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। इनमें भी प्लेटफार्म संख्या 3-4 की ऐसी नारकीय स्थिति है कि उस पर खड़ी गाड़ी में बैठने वालों का बुरा हाल होता है। वहीं प्लेटफार्म की कर्मियों के कारण यात्रियों का वक्त जाया होता है। प्लेटफार्म भरा रहने पर जयनगर, सीतामढ़ी, बिरौल व समस्तीपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर या आउटर पर ला कर खड़ा रखा जाता है।
...
Read more...
पूर्व डीआरएम कुंदन चौधरी के समय ही एक अतिरिक्त प्लेटफार्म सं. 5 बनाना शुरू भी हुआ, लेकिन आज तक यह पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान डीआरएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने आज से डेढ़ साल पहले 20 जनवरी 2011 को इस प्लेटफार्म को छह महीने में सक्रिय करने की घोषणा की थी। दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करने आए श्री त्रिवेदी ने एसएस चैंबर में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी थी। कुछ दिनों तक काम चला भी, लेकिन फिलहाल यह ठप पड़ा है। प्लेटफार्म का फर्श तो ढाल दिया गया, लेकिन बिछाई गई पटरियों के बीच दूब उग आए हैं।
Scroll to Top