Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Thu May 23, 2013 21:14:07 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search **new        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 82311  
1 News Items

0 Comments
सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने चार ऐसे युवको को गिरफ्तार किया है जो नकली किन्नर बन कर ट्रेनों में यात्रियों से लूट और वसूली करते थे। पुलिस ने जब इन नकली किन्नरों का मेडिकल टेस्ट करवाया तो यह चारों पुरुष निकले। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि सोमवार की शाम जब लखनऊ से एक लोकल ट्रेन कानपुर पहुंची तो, उसमें से चार किन्नर उतरे। ट्रेन से उतरे कुछ यात्रियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि इन किन्नरों ने उनसे पैसे मांगे और नहीं देने पर उनसे बदतमीजी की। कुछ यात्रियों ने जबरन पैसे लूटे जाने की शिकायत भी की। इस पर रेलवे पुलिस ने इन किन्नरों को पकड़ कर इनसे पूछताछ की तो उन्हें इनके किन्नर होने पर शक हुआ। रेलवे पुलिस ने जब इन किन्नरों का मेडिकल टेस्ट कराया तो पता चला कि वे किन्नर नहीं बल्कि पुरुष हैं। युवक किन्नर का रूप धरकर ट्रेनों में यात्रियों से...
Read more...
वसूली और लूटपाट किया करते थे। नकली किन्नड़ परिवार के साथ बैठे पुरूषों को अपना निशाना बनाते थे और उनसे ही जबरन वसूली करते थे। पकड़े गए किन्नर रूपी युवकों के नाम मुन्ना, आरिफ, खुशी और जिमी है। रेलवे पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि इन लोगों के करीब एक दर्जन और साथी हैं जो किन्नर का रूप धारण कर ट्रेनों में लोगों से वसूली और लूटपाट करते है। पुलिस ऐसे सभी लोगो को ढूंढने में लगी है।
Scroll to Top