Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Wed Jun 19, 2013 22:29:09 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 82395  
1 News Items

0 Comments
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : लखनऊ दुरंतो एक्सप्रेस में कंबल व चादर नहीं मिलने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बाद में कुछ यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया, वहीं बाकी यात्रियों को उसी कोच में सारी सुविधा मुहैया कराई गई। बताया जाता है कि इकोनॉमी क्लास के इस कोच में कुल 78 सीटें थी, जबकि कंबल, चादर व तकिये की व्यवस्था तृतीय श्रेणी के कोच की सीटों (64) के अनुसार ही थी।
घटना शुक्रवार की है। लखनऊ जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे यात्रियों को सीट तो दे दी गई, लेकिन इन्हें किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई। परेशान यात्री कुछ देर तक तो टीटीई से शिकायत करते रहे, लेकिन किसी तरह की सुनवाई नहीं होते देख उनलोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बीएक्स नंबर के इस कोच में सफर
...
Read more...
कर रही स्मिता ने बताया कि इकोनॉमी क्लास की कोच में अभी तक तीसरे बर्थ की व्यवस्था है, जबकि पूर्व रेलमंत्री ममता बनर्जी ने इसे हटाने का फैसला किया था। इसका किराया भले ही तृतीय श्रेणी के कोच से कुछ कम होता है, लेकिन यात्रियों को तृतीय श्रेणी वाली सुविधाएं दी जाती हैं। जबकि शुक्रवार को सफर करने वाले यात्रियों को कुछ भी नहीं दिया गया। कुल 78 सीटों वाले इस कोच में जिन यात्रियों की सीट तीसरे बर्थ की तरफ पड़ी थी, उन्हें तो कोच अटेंडेंट एक चादर भी देने को तैयार नहीं था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि यात्रियों को पूरी सुविधा मिलनी चाहिए। हालांकि हम सभी तीसरे कोच की व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्त कर रहे हैं। इसके बाद किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
Scroll to Top
Scroll to Bottom