Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
सिवान, निज संवाददाता : अगर आप सिवान जंक्शन से आरक्षित टिकट लेना चाहते हैं तो आपको टिकट आरक्षण खिड़की से नहीं बल्कि दलालों के हाथ से बड़ी आसानी से मिल जाएगा सिवान जंक्शन के आरक्षण केन्द्रों पर टिकट दलालों का साम्राज्य कायम है। आज रेल प्रशासन की विफलता का ही नतीजा है कि सिवान रेलवे जंक्शन पर टिकट दलालों का वर्चस्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दलालों का कब्जा सिवान जंक्शन पर कुछ इस कदर है कि आरक्षण केन्द्र खुलने से लेकर बंद होने तक टिकट दलाल यात्रियों से टिकट की दलाली करते रहते हैं और रेल प्रशासन को इसकी खबर भी नहीं लगती है। सूत्रों की माने तो टिकट दलालों का नेटवर्क कुछ इस कदर फैला हुआ है कि आरक्षण केन्द्र के अंदर बैठे कर्मचारी तत्काल टिकट के लिए पहले टिकट दलालों का टिकट निकालते है उसके बाद आम लोगों से टिकट खत्म होने की बात कहते है।... Read more...
इस मिली भगत में रेल प्रशासन से लेकर आरक्षण केन्द्र में बैठे कर्मचारी की सांठ गांठ टिकट दलालों से हैं। आरक्षण केन्द्र पर आरपीएफ के जवानों की डयूटी नहीं होने का ही नतीजा है महिला, विकलांग और वरिष्ठ नागरिक के लिए बने एक नम्बर काउंटर से पुरूष टिकट लेते है और महिलाएं उनके आगे बेबस नजर आती है। सूत्रों की माने तो सिवान जंक्शन पर सबसे ज्यादा टिकट की दलाली दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के के लिए होता है। सिवान से दिल्ली जाने के लिए टिकट दलाल यात्रियों से 800-1000 रुपये वसूलते है। ये दलाल ट्रेनों के आगमन के समय आरक्षण केन्द्र के आसपास यात्रियों से टिकट दलाली की बात खुले आम करते हैं और प्रशासन चुप रहता है। वहीं जब इस बात की तहकीकात की गयी तो नाम न छापने की शर्त पर एक टिकट दलाल ने बताया कि वे दलाली का कुछ हिस्सा प्रशासन के लोगों को देते है और टिकट की दलाली करते हैं।