Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
उन्नाव। जंक्शन की गिरती आमदनी पर सीनियर डीसीएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इसके लिए स्थानीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई। डीसीएम ने एक माह का समय देते हुए कहा कि अर्निंग न बढ़ी तो स्थानीय अफसरों पर कार्रवाई होगी। वातानुकूलित शौचालय की आमदनी कम होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिए कि सुबह और शाम को एक बार एनाउंस कराकर यात्रियों को इसकी जानकारी दें। इस दौरान डीआरएम भी आए थे लेकिन वह स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में ही विश्राम करते रहे।शुक्रवार को अचानक डीआरएम जगदीश राय, सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव लावलश्कर के साथ उन्नाव जंक्शन आ धमके। स्पेशल ट्रेन से पहुंचे डीआरएम सीधे एसएस कक्ष में चले गए। वहीं सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव आरक्षण कक्ष में पहुंचे। यहां आमदनी का चार्ट देखा तो गिरती इनकम पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आरक्षण कक्ष प्रभारी से जानकारी ली तो उन्होंने जवाब दिया... Read more...
कि कानपुर के दलालों पर आरपीएफ ने शिकंजा कस दिया है जिससे वह लोग अब यहां नहीं दिखते हैं। इसी कारण आमदनी गिरी है। इस पर डीसीएम फटकारते हुए कहा कि दलालों से रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। दूसरे कर्मचारी नेे यूपीएस खराब होने की जानकारी दी तो उन्होंने और दूसरे अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक इंजीनियर अंशुमान सिंह को जमकर लताड़ लर्गाई। कहा कि ज्वाइंट बैकअप कराओ ताकि बिजली जाने और जनरेटर चालू कराने के बीच कंप्यूटर बंद न हों। इसके बाद डीसीएम सीधे साइकिल स्टैंड पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेट लिस्ट के बारे में पूछा तो ठेकेदार बगलें झांकने लगा। कुछ अधिकारियों ने बाहर रेट लिस्ट लगा होने की जानकारी दी। बाहर जाकर देखा तो रेट लिस्ट पुरानी थी। उन्होंने यहां के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तुरंत नई रेट लिस्ट लगाई जाए। यहां से निकलने के बाद डीसीएम सीधे टीटी कक्ष पहुंचे। उन्होंने कार्यवाहक प्रभारी से अर्निंग के बारे में पूछा। रजिस्टर चेक करने के दौरान वही बात दोहराई तो मौजूद टीटी मुकेश ने गजेन्द्र सिंह की सबसे कम अर्निंग होने की जानकारी दी। इस पर उनका लहजा सख्त हो गया। कहा कि एक माह में अर्निंग नहीं सुधरी तो ट्रांसफर के लिए तैयार रहो। फिर वह डीआरएम के पास पहुंचे और सभी स्पेशल ट्रेन से बीघापुर के लिए रवाना हो गए। उन्नाव-बीघापुर रेलवे रूट की बढ़ेगी स्पीड उन्नाव। डीआरएम जगदीश राय ने अधीनस्थों के साथ उन्नाव-बीघापुर रेलवे रुट का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीच में पड़ने वाले बीघापुर, तकिया व डलमऊ आदि स्टेशनों का भी जायजा लिया। उन्होंने यहां के अधिकारियों को इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। डलमऊ स्टेशन पर बैठने की उचित व्यवस्था न होने पर डीआरएम ने सीटों की संख्या बढ़ाने व पानी का उचित प्रबंध करने के आदेश दिए। डीसीएम के मुताबिक, डलमऊ में जल्द से जल्द बुकिंग यूटीएस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बीघापुर-उन्नाव रेलवे रुट की स्पीड बढ़ाई जाएगी। खस्ताहाल रेलवे पटरियों को बदला जाएगा जिससे ट्रेनें कानपुर-लखनऊ रूट की तरह तेज गति से गुजर सकें। डीआरएम ने कहा कि रायबरेली पैसेन्जर में डिब्बे बढ़वाने के लिए विचार किया जाएगा।