Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
मिर्जापुर। दिल्ली के बाद अब इलाहाबाद विजिलेंस की टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को छापेमारी की। लगातार दूसरे दिन छापा पड़ने से स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने बुकिंग काउंटर, आरक्षण काउंटर सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को बुकिंग काउंटर पर तैनात लिपिक के देरी से आने पर दूसरे दिन भी छापेमारी की गई। इलाहाबाद विजलेंस की दो सदस्यीय टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से पहुंची थी। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक छापा पड़ने की जानकारी होते ही स्टेशन कर्मियाें में हड़कंप मच गया। लगातार दूसरे दिन छापेमारी से स्टेशन कर्मियाें में अफरातफरी मची रही। टीम ने सबसे पहले बुकिंग काउंटर का निरीक्षण किया, जहां काउंटर पर बैठे मुश्ताक से आमदनी की बारे में पूछताछ की तथा बिक्री के पैसे का मिलान कराया गया। इसके बाद टीम ने आरक्षण काउंटर... Read more...
का निरीक्षण किया। यहां से टीम पार्सल आफिस पहुंची और वहां भी दस्तावेजों की जांच की। विजिलेंस टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही शनिवार को टीसी भी एक नंबर प्लेट फार्म के मुख्यगेट पर तैनात रहे। निरीक्षण के बारे में जब टीम से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इतना जरूर कहा कि मिर्जापुर स्टेशन की व्यवस्था को लेकर मंडल व दिल्ली में काफी शिकायतें पहुंची हैं। जिससे बोर्ड ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निगाह रखने के लिए निर्देश दिया है। बताते चलें कि शुक्रवार को दिल्ली व इलाहाबाद की विजलेंस की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर औचक छापेमारी की थी। जांच में गड़बड़ियां पाए जाने पर टीम ने बुकिंग काउंटर पर तैनात अनिल जायसवाल व दो टीसी को कड़ी फटकार लगाई थी। वहीं अनिल के एक माह के इंट्री रजिस्टर को भी निकलवा कर चेक किया था। कि वह प्रतिदिन एक घंटे देरी से तो नहीं आते हैं।