Timeline UpdatesTrip UpdatesNews PostsPvt PostsAdmin PostsFollowed PostsChat RequestsBlog PostsPNR Posts

Disclaimer
Search
 
 
Thu Jun 20, 2013 10:09:09 ISTHomeTrainsΣChainsAtlasPNRForumGalleryNewsFAQTripsMembersLoginFeedback
News Super Search        show english news only
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 87936  
1 News Items

0 Comments
नई दिल्ली: खराब संरचना के कारण बंद हुई एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो के खंभों में लगे सभी बेयरिंग बदले जाएंगे। क्योंकि इस लाइन पर लगे 2100 बेयरिंग में सिर्फ कुछ ही सही हैं, बाकी महज दो वर्षो में ही जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। भविष्य में दोबारा ऐसी नौबत न आए तथा इसकी वजह से कोई अनहोनी न हो, इसके लिए नए सिरे से बेयरिंग लगाने का काम शुरू होगा। जिस कारण इस महीने के अंत तक इस लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू नहीं हो पाएगी।
दरअसल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो की खामियों की जांच कर रही टीम के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्रालय की एक बैठक हुई। कहने के लिए तो यह बैठक इस लाइन पर अबतक हुई जांच की स्थिति बताने के लिए बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में पहुंचे जांच टीम के अधिकारियों ने
...
Read more...
पूरी बेयरिंग को बदलने का प्रस्ताव मंत्रालय के सामने रखा है। सूत्रों के अनुसार अब तक डेढ़ हजार से अधिक बेयरिंग की जांच का काम पूरा हो गया है, जिसमें अधिकांश जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। जो बेयरिंग अभी सही हैं, उसे यदि अभी ठीक नहीं किया गया तो अगले दो-तीन वर्षो में उसमें भी दरारें आ जाएंगी। जबकि एक बेयरिंग की अवधि न्यूनतम 15 वर्षो की है।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो के बेयरिंग में आई दरार के बाद उसे बंद करने का फैसला लिया गया था। साथ ही इस लाइन पर मेट्रो सेवा संचालित करने वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इस लाइन के सभी बेयरिंग की जांच कराने की मांग की थी, जिसमें 540 बेयरिंग को बहुत ही जर्जर हालत में बताया था। जांच के बाद इस 540 में से 90 फीसद से अधिक बेयरिंग को तत्काल बदलने की बात जांच टीम ने कही थी।
इस बारे में जब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सिविल संरचना का निर्माण करने वाली दिल्ली मेट्रो रेल निगम से बात की गई तो मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने बताया कि अभी तक पूरी रिपोर्ट नहीं आई है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ कार्रवाई करेंगे।
Scroll to Top
Scroll to Bottom