Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
पैलेस ऑन व्हील्स जो भारत की छह लग्जरी ट्रेनों में से एक है। आलीशान फाइव स्टार लुक वाली यह रेलगाड़ी भारतीय रेल और राजस्थान पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स बुधवार को नए पर्यटन सीजन का आगाज करेगी। नए पर्यटन सीजन के लिए इस शाही रेलगाड़ी को नए रंग रूप के साथ साज-सज्जा को बेहतर बनाया गया है। इस बार शाही रेलगाड़ी में स्पा, पार्लर और जिम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई है।ट्रैवल मैग्जीन कोन्डे नास्ट ने दुनिया भर की मुख्य लग्जरी ट्रेनों में पैलेस ऑन व्हील्स को चौथा स्थान दिया है। उल्लेखनीय है कि मैग्जीन द्वारा विश्व की दस बेहतरीन लक्जरी ट्रेनों की पहचान करने के लिए सर्वे कराया गया था। पैलेस ऑल व्हील्स देश की पहली ऐसी ट्रेन है, जो दुनिया की दस लोकप्रिय लग्जरी ट्रेन में शुमार हुई है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष रणदीप धनकड़ ने नई... Read more...
दिल्ली में शाही रेलगाड़ी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश में सैलानियों की सुख-सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पर्यटकों को पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस शाही रेलगाड़ी को नए रंग रूप में सजाया संवारा गया है। पैलेस ऑन व्हील्स ने पिछले पर्यटन सत्र वर्ष 2011-12 (सितंबर से अप्रैल) में कुल 34 फेरे किए थे। इनमें 2833 यात्रियों ने सफर किया और 36 करोड़ 49 लाख 25290 रुपये की आमदनी हुई। जबकि वर्ष 2010-11 में इस शाही रेलगाड़ी के 38 फेरों में 2364 यात्रियों के साथ 27 करोड़ 90 लाख 15286 रुपये की आमदनी ही की थी। इस पर्यटन सत्र वर्ष 2012-13 में शाही रेलगाड़ी से करीब 46 करोड़ 50 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है।आरटीडीसी के दिल्ली में महाप्रबंधक प्रमोद शर्मा और शाही रेलगाड़ी के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस साल शाही रेलगाड़ी के पहले सफर में दिल्ली से 54 यात्रियों के रवाना होने की उम्मीद है। यह ट्रेन अगले वर्ष अप्रैल तक कुल 34 फेरे लगाएगी। पैलेस ऑन व्हील्स 5 सितंबर से अप्रैल 2013 तक दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को एक सप्ताह के सफर के लिए रवाना होकर जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौडगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए वापस दिल्ली पहुंचेगी। किराया- पैलेस ऑन व्हील्स में एक यात्री का किराया 770 अमेरिकन डॉलर प्रति रात्रि है। दो यात्रियों के एक साथ यात्रा करने पर यह किराया 575 डॉलर प्रति यात्री प्रति रात्रि और तीन यात्रियों के एक साथ यात्रा पर यह किराया 520 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि निर्धारित है।