Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
नयी दिल्ली : रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों ने रेलवे बोर्ड से सुबह 10 से 12 बजे के बीच उन पर तत्काल टिकट बुकिंग करने पर रोक हटाने की आज मांग की। उनका कहना है कि 12 बजे के बाद तत्काल कोटे में टिकट ही नहीं बचता और अनाधिकृत एजेंट इसका फायदा उठाते हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को दिए एक ज्ञापन में रेल ट्रैवेलर्स सर्विस एजेंट्स एसोसिएशन :आरटीएसएए: के महासचिव राकेश बंसल ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर रेल मंत्रालय ने आरटीएसएए की गतिविधियों की पर्याप्त सुरक्षा को ध्यान में रखकर नियम बनाए थे।उल्लेखनीय है कि इन प्रतिबंधों के विरुद्ध एसोसिएशन की अपील पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एसोसिएशन को रेलवे बोर्ड के समक्ष अपनी बात रखने और बोर्ड को इन बातों पर एक निश्चित समय में निर्णय करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, अब मंत्रालय.रेलवे बोर्ड विवादास्पद सकरुलर जारी कर अधिकृत एजेंटों से टिकट खरीदने... Read more...
के आम जनता और विशेषकर दूसरे दर्जे के रेल यात्रियों के अधिकारों को खत्म करना चाहता है।रेलवे ने एक निश्चित समय में अधिकृत टिकट एजेंटों को टिकट बुक करने पर रोक लगाने के जो कारण बताए हैं वे दलालों द्वारा रेल कर्मियों के साथ मिली.भगत कर पैदा किए गए हैं। उन्होंने रेलवे बोर्ड से इस बात पर गौर करने को कहा है कि अधिकृत रेल एजेंटों की सेवाएं बूढे, बीमार, छात्र, मजदूर और कंपनियों के अधिकारी तथा व्यवसायी लेते हैं जो विभिन्न कारणों से रेल आरक्षण खिड़की पर नहीं जा पाते। लेकिन पिछले साल नवंबर से जारी पाबंदियों के कारण अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट के लिए उन्हें सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं।