Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
पश्चिम एक्सप्रेस से सोनीपत से करनाल जा रहा बिहार मूल का वीरेंद्र सोमवार को चुलकाना फाटक के पास ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसका आरोप है कि टिकट होने के बावजूद टीटी ने उससे पैसे की मांग की। विरोध करने पर पहले थप्पड़ मारा और बाद में चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। लाइन किनारे गंभीर हालत में पड़ा देख दो राहगीरों ने उसे शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पानीपत रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी। औरंगाबाद (बिहार) के वीरेंद्र ने बताया कि वह पहले निसिंग में एक चावल मिल में काम करता था। अब बहालगढ़ में एक फैक्टरी में काम करता है। सोमवार दोपहर वह सोनीपत से पश्चिम एक्सप्रेस में निसिंग से अपना सामान उठाकर लाने के लिए करनाल के लिए सवार हुआ।... Read more...
जैसे ही ट्रेन गन्नौर से निकली तो डिब्बे में टीटी आया। उसने टिकट दिखाने के लिए कहा। उसने टिकट दिखा दी, लेकिन टीटी ने उससे पैसे की मांग की। उसने पैसे देने से मना किया तो टीटी उसे जेल पहुंचाने की धमकी देने लगा और जबरन उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। विरोध करने पर पहले तो टीटी ने उसके थप्पड़ मार दिया और बाद में चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। वह ्रट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। दो राहगीरों ने उठाया घायल वीरेंद्र को चुलकाना फाटक से कुछ दूरी पर लाइन किनारे वीरेंद्र को लहुलुहान हालात में पड़ा देख शहर के चरणजीत सिंह व रवि चोपड़ा ने उसे उठाया। इसकी जानकारी जीआरपी को देकर वीरेंद्र को गंभीर अवस्था में शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन चोट ज्यादा होने पर उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। चलती ट्रेन से गिरने पर वीरेंद्र की नाक कट गई वहीं आंखों पर भी गंभीर चोट आई है।