Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
News Posts by Bhiwani*
Page# Showing 11 to 20 of 1812 news entries <<prevnext>>
जयपुर.रेलवे में स्लीपर और एसी श्रेणी के किराये में अब 10 से 100 रु. तक का फायदा होगा। दरअसल, रेलवे ने नई किराया सूची में रिजर्वेशन श्रेणियों के टिकट पर विकास शुल्क खत्म कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ इस श्रेणी के यात्रियों को मिलेगा। इससे पहले सामान्य श्रेणी के यात्रियों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों में विकास शुल्क टिकट के साथ वसूला जा रहा था। 22 जनवरी से बढ़े किराए के बाद रेल मंत्रालय की ओर से रेलवे जोनों को भेजी गई किराया सूची में विकास शुल्क का कॉलम हटा दिया गया। शुल्क हटने से सबसे अधिक फायदा प्रथम श्रेणी में यात्रा करने वालों को हुआ।इस श्रेणी के टिकट में 500 कि.मी. तक 50 रु. और इससे अधिक दूरी पर 100 रु. विकास शुल्क लिया जा रहा था।इसी प्रकार मासिक सीजन व त्रैमासिक सीजन पास से भी विकास शुल्क हटा दिया गया। पहले एमएसटी 10 रुपए और... Read more...
भिवानी. शनिवार सुबह एक सवारी गाड़ी की कुछ बोगियां पटरी से उतर गई। बोगियों में सवारी न होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह पौने बारह बजे ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोगियों को वापस पटरी पर लाया गया। स्टेशन पर सुबह चार बजे के भिवानी से दिल्ली जाने वाली 54005 सवारी गाड़ी की शटिंग हो रही थी कि अचानक गाड़ी के पीछे की दो बोगियां पटरी से उतर गई।
भास्कर न्यूज -!- भिवानी यात्रियों को जल्द ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो व तीन पर गंदगी से मुक्ति मिल जाएगी। रेलवे प्रशासन प्लेटफॉर्म एक की तरह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भी वाशिंग अप्रोन बनाने जा रहा है। इसके बनने से इन प्लेटफॉर्म की भी नियमित सफाई हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर भी गाडिय़ों का आगमन होता है। इस वजह से इन प्लेटफॉर्म पर गंदगी जमा हो जाती है, लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर वाशिंग अप्रोन सुविधा न होने से इनकी सफाई नियमित रूप से नहीं हो पाती। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर वाशिंग अप्रोन बनाया जाएगा ताकि इन प्लेटफॉर्म की भी नियमित रूप से सफाई संभव हो सके। इससे पहले... Read more...
भास्कर न्यूज -!- भिवानी द रेजिडेंट्स वेलफेयर विकास समिति ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबंधक तरुण जैन को सिटी स्टेशन पर गाडिय़ों के ठहराव बारे में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समिति ने इस मसले पर उपमहाप्रबंधक के बातचीत भी की।ज्ञापन के माध्यम से समिति ने महाप्रबंधक को बताया कि सिटी स्टेशन के पास वर्तमान समय में 20 कॉलोनियां व 4 गांव बसे हुए हैं, जिनकी आबादी लगभग दो लाख है। इन लोगों को ट्रेन के लिए मुख्य जंक्शन जाना पड़ता है, जो यहां से काफी दूर है। उन्होंने मांग की कि सिटी स्टेशन पर भी गाडिय़ों का ठहराव किया जाए।
हिसार। रेलवे डीआरएम मंजू गुप्ता ने कहा कि मैं अभी नई हूं। लोगों ने ज्ञापन दिए हैं और स्टेशन खुद देखा है। हालात समझने के बाद ही सुधार के कुछ कदम उठाए जाएंगे। स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम तीन महीने बाद शुरू हो सकेगा। मल्टीप्लेक्स का काम रेलवे की सहयोगी कंपनी देख रही हैं। जब तक रेवाड़ी-मानहेरू लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। हिसार तक दोहरी लाइन के बिना चंडीगढ़ व अन्य रूटों के लिए ट्रेन चलना मुश्किल है। यह बात उन्होंने निरीक्षण करने के बाद स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर में पत्रकारों से कहीं।
हिसार स्टेशन के पहली बार निरीक्षण के दौरान खामियों के सवाल पर कहा कि यहां सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन और गुंजाइश की जरूरत है। पार्किंग सुविधा बढ़ाने के साथ टिकट काउंटर बढ़ाने की सुविधाएं... Read more...
भी जरूरी हैं। रेलवे कर्मचारियों के जर्जर आवासों को नया बनाया जाएगा। सड़कों की मरम्मत का काम होगा। ज्ञापन के आधार पर मांगों को देखते हुए उन्हें पूरा किया जाएगा।
नई दिल्ली. दीवाली के दिन राजधानी स्थित रेलवे के सभी कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर शाम की पाली में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।
हालांकि आईआरसीए, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन आरक्षण कार्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संसद भवन, प्रेस क्लब, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, डीयू, जेएनयू में व मुश्किल आसान मोबाइल वैन की सुविधाएं पूरे दिन बंद रहेंगी।
भोपाल। बड़े शहरों में जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) नियुक्त करने के बाद भारतीय रेल अब छोटे स्टेशनों पर स्टेशन बुकिंग सेवक (एसटीबीएस) नियुक्त करने की योजना पर काम कर रही है। भोपाल रेल मण्डल के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि रेलवे बोर्ड के स्तर पर इसका खाका तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों की टिकट लेने की दिक्कत खत्म हो जाएगी। बड़ी बात यह है कि यात्रियों को इसके बदले एक पैसा भी कमीशन नहीं देना होगा।
उन्होंने कहा कि ई-क्लास स्टेशनों पर अभी सहायक मास्टर टिकट बेचते हैं। ज्यादा टिकट बुकिंग होने पर बुकिंग क्लर्क नियुक्त किया जाता है। स्टेशन मास्टर को ट्रेन का संचालन करने के साथ ही टिकट भी बेचना पड़ता है। रेलवे की यूनियनें सालों से इसका विरोध करती रही हैं।... Read more...
अधिकारी ने कहा कि अब रेलवे बोर्ड ने इसके लिए नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें पार्टी को स्टेशन पर ही एक कमरा और बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
लुधियाना। रेल यात्रा के दौरान अब एक दिसंबर से स्लीपर क्लास में भी आईकार्ड (पहचान पत्र) दिखाना होगा। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद से सभी श्रेणी के यात्रियों के लिए आईकार्ड जरूरी हो जाएगा। यह कदम आरक्षित टिकटों की बिक्री का दुरुपयोग रोकने के मकसद से
उदयपुर.भीलवाड़ा के पास धुंआला व लांबिया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तकनीकी खराबी आ जाने से जयपुर से आने वाली हॉलीडे एक्सप्रेस उदयपुर नहीं आई। यहां से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी जयपुर नहीं गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार चित्तौड़-अजमेर के बीच इस रेलमार्ग पर चलने वाली अन्य गाडिय़ां भी प्रभावित हुई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि जयपुर से चलकर दोपहर 1.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचने वाली हॉली डे एक्सप्रेस बुधवार को नहीं आई। वापसी में 2.15 बजे यहां से जयपुर के लिए ट्रेन नहीं चली। हॉली डे का संचालन जयपुर-भीलवाड़ा के बीच हुआ।
उदयपुर से सुबह 6.15 बजे रवाना होने... Read more...
वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को जयपुर तक नहीं चलाई जा सकी। इंटरसिटी को अजमेर से वापस उदयपुर के लिए लौटा दिया गया। हॉली-डे से उदयपुर आने वाले यात्रियों को भीलवाड़ा में आगे की यात्रा का किराया लौटा दिया गया। इंटरसिटी से जयपुर जाने वाले यात्रियों को अजमेर स्टेशन पर आगे का किराया दे दिया गया।
जयपुर. जयपुर-आगरा शताब्दी एक्सप्रेस की मंगलवार को जयपुर से आगरा के बीच ट्रायल होगी। इसमें सफल होने के बाद ट्रेन की समय सारिणी तय की जाएगी। जयपुर डीआरएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन ट्रायल के लिए सुबह 7 बजे जयपुर से रवाना होकर आगरा पहुंचेगी। आगरा से दोपहर 1.50 बजे ट्रेन वापस जयपुर के लिए रवाना होगी, जो शाम 5.15 बजे जयपुर पहुंचने की संभावना है। फिलहाल ट्रेन का ठहराव भरतपुर स्टेशन पर 2 मिनट का रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जयपुर-आगरा शताब्दी एक्सप्रेस की घोषणा पिछले बजट में की गई थी।
भोपाल। पहचान पत्र में मामूली गलती होने पर राजधानी एक्सप्रेस के ड्यूटी टीटीई ने बेंगलुरू से भोपाल आ रही तीन नाबालिग लड़कियों से अभद्रता की। इतना ही नहीं, टिकट छुड़ाकर उन्हें पुलिस के हवाले करने की भी धमकी दी। यह आरोप एक लड़की के पिता विनय सिंह ने लगाए हैं। सिंह ने इसकी शिकायत भोपाल व बेंगलुरू के डीआरएम से की है। सीधी जिले में रहने वाले श्री सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को उनकी बेटी मधुलिका सिंह (13) दो सहेलियों दीक्षा (15) और आस्था (13) के साथ बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस से भोपाल आ रही थीं। उनके पास ई-टिकट के अलावा बेंगलुरू सेंट्रल स्कूल का परिचय पत्र भी था। इसमें मामूली गलती थी। इसे फर्जी परिचय पत्र बताकर टीटीई ने तीनों से टिकट और उनके परिचय पत्र छुड़ा लिए। इसकी जानकारी बच्चियों ने हमें दी। उधर, पश्चिम-मध्य रेल के चीफ... Read more...
पीआरओ पीयूष माथुर ने मामले की जानकारी बोर्ड तक पहुंचाने की बात कही है।
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस में तत्काल रिजर्वेशन के लिए टोकन पाने के लिए भी लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। परेशान यात्रियों का कहना है कि तत्काल के लिए अलग से पाम इंप्रेशन टोकन मशीन की व्यवस्था की जाना चाहिए। गौरतलब है कि फिलहाल रिजर्वेशन ऑफिस में सिर्फ एक पाम इंप्रेशन मशीन लगी हुई है। तत्काल के अलावा सामान्य रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को भी इसी मशीन से टोकन लेना पड़ता है। इसलिए यहां लंबी लाइन लगी रहती है। तत्काल रिजर्वेशन कराने भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे मोहम्मद फारुख खान ने बताया कि उन्हें टोकन लेने के लिए डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। एक और पाम इंप्रेशन मशीन जल्द भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी... Read more...
केके दुबे ने बताया कि रेलवे प्रशासन रिजर्वेशन ऑफिस में जल्द ही नई पाम इंप्रेशन मशीन लगाने जा रहा है। मशीनों की संख्या बढ़ जाने से व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।
जागरण संवाद केंद्र, चरखी दादरी : रेलवे का सामान चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दादरी रेलवे आरपीएफ ने चोर व कबाड़ी को गिरफ्तार कर आज भिवानी अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ चौकी इंचार्ज मानसिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार को दादरी रेलवे ओवरब्रिज के पास से एक युवक ने रेलवे का कुछ सामान चोरी कर लिया था। देर सांय इस संबंध में आरपीएफ ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करते हुए साल्हावास निवासी अमर सिंह को गिरफ्तार किया। अमर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किया हुआ सामान दादरी के ही एक कबाड़ी विशंभर को 1800 रुपये में बेचा है। टीम ने कबाड़ी के पास से खरीदा गया चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज सुबह भिवानी... Read more...
न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को 5-5 हजार रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जबलपुर। इंदौर से चलकर जबलपुर तक आने वाली ओव्हर नाइट एक्सप्रेस आग लगने से बाल-बाल बच गई। गनीमत यह रही कि रास्ते में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो कई यात्रियों को जान से हाथ धोना पड़ता। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से चलकर जबलपुर तक आने वाली ओव्हर नाइट एक्सप्रेस के इंजन का डीजल टैंक कहां क्षतिग्रस्त हो गया, इस बात की भनक तक किसी को नहीं लगी और सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने के बावजूद किसी को इसकी खबर नहीं हुई कि डीजल टैंक कहां क्षतिग्रस्त हुआ और ट्रेन अपनी रफ्तार से भागती रही और लीटर डीजल ट्रैक पर गिरता रहा। यदि मौसम में नमी नहीं होती तो ट्रैक से निकलने वाली चिन्गारियों से ट्रेन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। डीजल गिरने की खबर लोको पायलट एवं गार्ड को भी नहीं हुई, जबकि ट्रेन में तकनीकी खराबी... Read more...
की सूचना गार्ड द्वारा वाकी-टाकी से ड्रायवर को दी जाती है, ट्रेन जब जबलपुर पहुंची तो चैकिंग के दौरान पता चला कि टैंक से पूरा डीजल रास्ते में गिर गया। अच्छा रहा कि कहीं रास्ते में डीजल खत्म हो जाता तो उस रूट की जो भी ट्रेनें हैं, वे प्रभावित होतीं।
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब नाश्ता व भोजन की अधिक कीमत चुकानी होगी। समोसा पांच रुपए के बजाय आठ रुपए में मिलेगा जबकि दो अंडे का आमलेट 15 रुपए के बजाय 22 रुपए में। बिरयानी व कटलेट की कीमत तो दोगुना बढ़ा दी गई है। नए रेट गुरुवार से ही प्रभावी हो गए हैं। जनता खाना, सब्जी व थाली की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय इलाहाबाद ने जोन के सभी स्टेशनों के लिए कैंटीन के खाने की क्वालिटी, वजन व कीमत नए सिरे से निर्धारित कर दी है। रेलवे ने वर्ष 2006 के बाद से नाश्ता व खाने की कीमत में वृद्धि नहीं की थी। रेलवे बोर्ड के पास देश भर के स्टेशनों पर खाने की क्वालिटी बिगडऩे की शिकायतें पहुंच रही थीं। इन शिकायतों के बाद जब रेल अधिकारी कैंटीन पर छापामारी करते थे... Read more...
तब ठेकेदार खाद्य सामग्री का मूल्य बढ़ जाने की बात करते थे। वे फिर से मूल्य निर्धारित किए जाने की मांग कर रहे थे। यह है रेट लिस्ट (कीमत रुपए में) सामान---------नई कीमत------पुरानी कीमत सैंडविच दो पीस------18------10 कटलेट प्रति प्लेट------25------13 ब्रेड बटर दो पीस------12------8 आमलेट दो अंडे------22------15 समोसा दो पीस------16------10 रोटी 30 ग्राम------3------2.50 दाल------13------10 ढोकला 100 ग्राम------15------10 ग्राम रायता 100------42------22
भिवानी -!- अब रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेकेदार उपभोक्ताओं से 'यादा किराया वसूल नहीं कर सकेगा। स्टेशन प्रशासन की तरफ से पार्किंग स्टैंड पर एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर पार्किंग रेट लिखे जाएंगे। दैनिक भास्कर ने 9 अक्टूबर के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि पार्किंग ठेकेदार को स्कूटर या बाइक के 24 घंटे तक के 8 रुपये लेने चाहिए, वहीं ठेकेदार 24 घंटों के बीस रुपये वसूल रहा है। इस समाचार के प्रकाशित होने के बाद रेलवे स्टेशन प्रशासन ने यह फैसला किया है कि जल्द ही पार्किंग स्टैंड पर एक रेट लिस्ट बोर्ड लगाया जाएगा। पुराना पार्किंग ठेकेदार भी उपभोक्ताओं से निर्धारित फीस ८ रुपये की बजाय दस रुपये वसूल रहा था। उसके पास तीन महीने इस स्टैंड का ठेका रहा। एक अनुमान के अनुसार पार्किंग स्टैंड में 100 दुपहिया वाहन खड़े होते... Read more...
हैं तो उसने प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये 'यादा वसूले। यानि तीन महीने में उसने 18 हजार रुपये 'यादा वसूले।
सिटी रिपोर्टर -!- रतलाम मंडल से गुजरने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों में तीन और ट्रेनें जुड़ गई हैं। मुंबई से नईदिल्ली और नईदिल्ली से मडगांव के बीच चलने वाली दो ट्रेनें फुल एसी हैं। इस तरह पूजा स्पेशल के रूप में मंडल से अब 11 ट्रेनें गुजरेंगी।
उदयपुर.उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर तक चलेगी। वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक ने बताया कि झांसी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से उदयपुर से निर्धारित समय पर रवाना होगी। यह 14 से 18 अक्टूबर तक ग्वालियर पहुंचेगी। वहां से आगे खजुराहो तक संचालन नहीं होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 14 से 18 अक्टूबर तक खजुराहो से ग्वालियर से के मध्य रद्द रहेगी। यह गाड़ी ग्वालियर से उदयपुर के लिए संचालित की जाएगी।
जागरण संवाद केंद्र, चरखी दादरी: स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक पार्क में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा कर उसकी पहचान आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह रेलवे पार्क में टहलने वाले लोगों ने वहां एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उस व्यक्ति के शरीर में काफी देर तक कोई हरकत न होती देख उन्होंने उसे हिलाकर देखा तो वह एक तरफ लुढ़क गया। उन्होने मामले की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में किया तथा उसकी पहचान आरंभ कर दी लेकिन मृतक के पास से ऐसी कोई पहचान या फिर कागज इत्यादि नहीं मिल पाया जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान भी प्रथम दृष्टया नहीं पाए गए है।... Read more...
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष है। उसने सफेद रंगा का कुर्ता-पायजामा व हवाई चप्पल पहनी हुई है। उसका चेहरा लंबूतरा व रंग सांवला है। उन्होंने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
गोंडा: कंप्यूटरीकृत टिकट वितरण प्रणाली खराब होने से यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। गौरतलब है कि यहां का टिकट बुकिंग सिस्टम अक्सर खराब हो जाता है। सुबह के समय लगभग दो हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में पढ़ने वाले छात्र, कचहरी व जिला मुख्यालय आने जाने वाले वकील दैनिक यात्रियों तथा किसानों की काफी संख्या होती है। उन्हें टिकट न मिलने से ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। सहायक स्टेशन मास्टर फिरोज अहमद द्वारा मौके पर मेमो देकर पुलिस को बुलाया गया, तब स्थिति नियंत्रण में हो सकी। मुख्य टिकट क्लर्क मनोज कुमार टिकट वितरण कर रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि वह जल्दी टिकट नहीं दे रहे थे। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।