Personal comments will be immediately deleted by our Admins. Admins are NOT obligated to explain their actions. Please respect our Admins' decisions. They are instrumental in maintaining the quality of this forum.
If you do not agree with the above, then please DO NOT POST. Thanks.
जयपुर। जयपुर मेट्रो ट्रैक पर आ गई। बेंगलुरु से पहुंचे चार में से सिल्वर कलर का एक कोच मानसरोवर डिपो में मंगलवार शाम 6 बजे ट्रैक पर उतारा गया। डिपो में रोलिंग स्टॉक समारोह हुआ। इसमें नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने पूजा के बाद कोच को तिलक लगाया। अन्य तीन कोच बुधवार को उतारे जाएंगे। इसके बाद करीब डेढ़ माह तक इनकी टेस्टिंग होगी।
गोरखपुर. आये दिन ट्रेनों में यात्रिओं के साथ लूटपाट और चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराने की वारदातें सामने आ रही हैं। ऐसे में यदि आप ट्रेन में पैसेंजर सिक्योरिटी में लगी जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों से पूछेंगे तो आपको एक ही जवाब मिलेगा कि मैनपावर कम है। दिक्कतें इसलिए आ रही हैं। लेकिन जहां पैसे वसूलने की बात आती है, वहां मैनपावर अचानक बढ़ जाता है। जहां 4-5 सिपाहियों की ड्यूटी होनी चाहिए, वहां दर्जन भर जीआरपी के सिपाही मई की चिलचिलाती धूप में कड़ी मेहनत करते नजर आयेंगे।
रोजाना भिलाई से दुर्ग आने जाने वाली आकांक्षा की बात सुनिए पहले आरक्षित बोगी में घुस जाते हैं फिर घूर-घूर कर देखते हैं। ऐसा अपने परिवार में किसी लड़की के साथ करते हैं, क्या... आपने देखा न कि जब मैंने उन्हें दूसरी बोगी में जाने के लिए कहा तो कैसे आंखें दिखा रहे थे।
जोधपुर.यात्रियों को तत्काल कोटे की बर्थ भी निर्धारित से ज्यादा पैसे देने पर मिल रही है। डीबी स्टार टीम ने बुधवार सुबह शहर के चार प्रमुख रिजर्वेशन काउंटर पर नजर रखी तो पता चला कि दलाल टिकट की कालाबाजारी के साथ तत्काल के लिए लगने वाली कतार में आगे खड़ा करने के भी पैसे ले रहे हैं। रेलवे ऐसे लोगों के खिलाफ चाहकर भी कार्रवाई नहीं कर पा रही क्योंकि पकड़े जाने पर ये खुद को यात्री साबित कर देते हैं। कुछ समय पहले रेलवे ने तत्काल रिजर्वेशन का समय सुबह दस बजे कर दिया था। इस दौरान सामान्य यात्री भी रिजर्वेशन करवाने आते हैं।
रायपुर। ऐसा माना जाता है कि दुनिया के सभी मेडिकल स्टोर्स में जीवनरक्षक दवाएं सबसे ज्यादा बिकती होंगी, लेकिन एक दुकान ऐसी है जहां दिन भर में उल्टी बुखार सर्दी खांसी की दवा एक दिन में भले ही एक भी न बिके, लेकिन कंडोम की बिक्री हैरान कर देने वाली है। गौर करने वाली बात यह है कि यह मेडिकल स्टोर रेड लाइट एरिया में नहीं है। यह मेडिकल स्टोर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जैसे बड़े रेलवे स्टेशन में स्थित है। लगभग साल भर पहले प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खुले श्री रामकृष्ण मेडिकल हॉल में दवाओं की बिक्री का सर्वे हैरान कर देता है।
भारत की सरजमीं पर पहली ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को शुरू की गई थी। इस माह में भारतीय रेल के इतिहास के 160 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर दैनिक भास्कर डॉट काम पर भारतीय रेल के इस 160 साल के इतिहास और उससे जुड़ी सामग्री पर सीरीज के क्रम में ये खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इसी क्रम में हम आपको रेलवे से जुड़ी रोचक जानकारियां दे रहे हैं।
रायपुर। कोई बस या कार नहीं, पूरी की पूरी ट्रेन हाईजैक करना कोई मामूली काम नहीं। पर ऐसा कारनामा हो गया रायपुर में। अपहर्ता उपेंद्र छुपने और भागने में माहिर है। उसकी होशियारी के बारे में पुलिस वालों ने जो कुछ सुन रखा था वह सब सच निकला। उसने पुलिसवालों के सामने ही अपनी बेल्ट के बक्कल से हथकड़ी खोलकर दिखा दी। उसने वह जगह भी दिखाई जहां वो छिपा था।
भोपाल। रेल यात्रियों को रेलवे ने एक टेंशन से मुक्ति दी है। दरअसल, रेलवे ने किराया बढ़ा दिया है और जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा ली थी, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? उन्हें लगातार डर बना हुआ था कि कहीं ऐसा न हो कि यात्रा के दौरान उन पर जुर्माना ठोंक दिया जाए।
रायपुर। नशे में धुत एक आदमी ट्रेन के सामने आया और पटरी पर सो गया। ड्राइवर ट्रेन को कंट्रोल कर पाता, तब तक इंजन सहित चार बोगियां उसके ऊपर से गुजर गईं। इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन रुकी और ट्रेन स्टाफ ने जांच की तो नशेड़ी पटरी पर मजे से सोता मिला। उसे एक खरोच तक नहीं आई। नशेड़ी को पटरी से बाहर निकालने में रेलवे स्टाफ को तकरीबन 40 मिनट मशक्कत करनी पड़ी।
भागलपुर। भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड के घोघा और लैलख के बीच रविवार की सुबह गया-हावड़ा 13230 अप ट्रेन का चालक एके तिवारी अपने सूझबूझ से ट्रेन को दुर्घटना होने से बाल बाल बचा लिया। हालांकि, जोर से ब्रेक मारे जाने से ट्रेन के इंजन को डि रेल होने से नहीं रोक सके। इस घटना में किसी भी यात्री को चोटें नहीं लगी है और न ही कोई कोच क्षतिग्रस्त हुआ है। लेकिन रुट अवरुद्ध हो जाने से करीब आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। साढ़े तीन घंटे के बाद दुबारा रेलखंड को बहाल कर दिया गया। डीआरएम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और चालक को सम्मानित करने की घोषणा की है।
भारतीय रेल विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हैं। इसे देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इससे जुड़े तमाम ऐसे तथ्य हैं, जिनका एक जगह पूरा उल्लेख करना काफी मुश्किल है। यह देश के लोगों को सबसे ज्यादा रोजगार भी देता है। कुछ मायनों में रेलवे ऐसा है कि टाटा, अंबानी और बिरला समूह भी मिल जाएं तो इसका मुकाबला नहीं कर सकते। भारतीय रेलवे की 10 ऐ
नई दिल्ली। लगभग 18 साल बाद कांग्रेस कोटे के किसी रेल मंत्री की तरफ से मंगलवार को पहली बार रेल बजट पेश हो रहा है। रेल मंत्री कुछ देर पहले ही अपने सरकारी निवास से संसद की ओर निकले हैं। घर के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट कैसा होगा, यह दो घंटे बाद आप ही लोग बताएंग।
इन सबके बीच, गैर-कांग्रेसी रेल मंत्रियों ने किराए में
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल आज अपना पहला रेल बजट पेश करने जा रहे हैं। रेलवे की बदहाल स्थिति को सुधारते हुए चुनाव के अनुरूप लोकलुभावन बजट बनाना उनके लिए किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं है। इस परीक्षा में फेल होने से बचने के लिए उन्होंने कुछ महीने पहले ही रेल किराये में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी, लेकिन डीजल के दामों में इजाफे ने रेलवे द्वारा हाल में की गई किराया वृद्धि से होने वाली आय को बराबर कर दिया।
कल रेलमंत्री पवन कुमार बंसल संसद में रेल बजट पेश करने वाले हैं. रेल बजट को लेकर लोगों में उत्सुकता का माहौल बन चुका है. हर लोग कयास लगाए बैठे हैं कि क्या नया होगा इस साल के रेल बजट में, कौन सी नई रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी? सुरक्षा पर क्या किया जाएगा, नई रेल लाईनें कहां-से-कहां तक बिछेंगी?
भोपाल। 10 रुपए के 4 समोसे, गर्मागर्म चाय, एक दम ताजा पाप कॉर्न और मूंगफली ले लो। इतना सस्ता सामान तो स्टेशन पर भी नहीं मिलेगा। जल्दी करो खत्म हो जाएंगे समोसे और चाय। इस तरह की आवाजें इन दिनों अधिकतर गाडिय़ों में ज्यादा ही सुनने को मिल रही हैं। कुछ युवक ट्रेनों में ऐसी आवाजें लगाते हुए खाने-पीने का सामान बेचते हैं। पैरेलल कैटरिंग व्यवस्था में लगे युवक बिना किसी रोकटोक के ट्रेनों में चढ़ते हैं और यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूकते।
PICS : पूरी रात था मौके की फिराक में, सुबह करने ही वाला था मनमानी तभी! Bhaskar.Com | Feb 23, 2013, 08:59AM IST Email Print Comment Show Thumbnails 1 of 6 Photos Previous ImagePrev NextNext Image PICS : पूरी रात था मौके की फिराक में, सुबह करने ही वाला था मनमानी तभी! इंदौर/रतलाम। वह शख्स ट्रेन में चढऩे के बाद से ही उस लड़की को लगातार घूर रहा था। उसकी आंखे पूरे समय लड़की के शरीर... Read more...
पर ही टिकी थी। रात में एक-दो बार तो उसने लड़की को छूने की भी कोशिश की। लेकिन लड़की के उठ जाने से वो चुपचाप सो गया। वैसे तो वह बहुत पहले से उस लड़की के शरीर को छूने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके इरादे भांपकर लड़की सचेत हो गई थी। सुबह लड़की जैसे ही वॉशरूम जाने के लिए उठी वो भी उसके पीछे-पीछे हो लिया। वॉशरूम में घुसते समय उसने लड़की को पकडऩे की नाकाम कोशिश की। पूरा मामाला ट्रेन के एसी डिब्बे में चल रहा था। आखिर सुबह के समय उसे मौका मिल ही गया। (आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए ट्रेन में क्या हुआ लड़की के साथ)
मुंबई. देश की पहली मोनो रेल सेवा मुंबई में अगस्त महीने से आवागमन के लिए लोगों उपलब्ध हो जायेगी। इस प्रकार की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्य सचिव जयंत कुमार बांठिया ने दी। उन्होंने बताया कि समाज का सभी वर्ग इस सेवा का लाभ उठा सके इसके लिए मोनो रेल का किराया 8 से 20 रुपये के बीच रहने वाला है।
मुख्य सचिव बांठिया ने शनिवार को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के आयुक्त राहुल अस्थाना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आशिषकुमार सिंह, एमएमआरडीए की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे व मीडिया कर्मियों के साथ वडाला से चेंबूर और वापसी में चेंबू
नई दिल्ली. रेलवे ने आम लोगों से पैसे ऐंठने में अब निजी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। टिकट खिड़की पर खुल्ले पैसे नहीं होने की दलील देकर रेलवे ने प्रति टिकट चार रुपए (111 रु.के बजाए 115 रु.) तक अधिक किराया वसूली को वैध कर दिया है। लेकिन हद तो तब हो गई है, जब इसे ही आधार बनाकर आईआरसीटीसी से ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने पर बैंक अकाउंट में से भी राउंड फिगर में पैसे काटे जाने लगे हैं। जबकि यहां कैश का कोई लेन-देन नहीं होता। इतना ही नहीं राउंड फिगर के बाद विभिन्न चार्ज बढ़ी हुई राशि पर ही लगाए जा रहे हैं।