यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 14117/14118 बस्ती-इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पाॅच दिन) ’मनवर-संगम’ एक्सप्रेस का उद्घाटन 30 नवम्बर, 2016 को बस्ती स्टेशन से सांय 17.15 बजे किया जायेगा। नियमित गाड़ी का संचलन इलाहाबाद एवं बस्ती से 02 दिसम्बर, 2016 से प्रारम्भ होगा।
30 नवम्बर, 2016 को उद्घाटन गाड़ी संख्या 04118 बस्ती-इलाहाबाद ’मनवर-संगम’ एक्सप्रेस बस्ती से 17.15 बजे प्रस्थान कर टिनिच से 17.32 बजे, गौर से 17.43, मनकापुर से 18.45 बजे, कटरा से 19.14 बजे, अयोध्या से 19.43 बजे, फैजाबाद से 20.11 बजे, सुल्तानपुर से 21.23 बजे तथा प्रतापगढ़ से 22.23 बजे छूटकर इलाहाबाद 24.00 बजे पहॅुचेगी।
...
more... 2 दिसम्बर, 2016 से नियमित रूप से 14117 इलाहाबाद-बस्ती ’मनवर-संगम’ एक्सप्रेस इलाहाबाद से 04.35 बजे प्रस्थान कर प्रतापगढ़ से 06.05 बजे, सुल्तापुर से 07.20 बजे, फैजाबाद से 08.55 बजे, अयोध्या से 09.30 बजे, कटरा से 09.44 बजे, मनकापुर से 10.13 बजे, गौर से 10.44 बजे तथा टिनिच से 10.55 बजे छूटकर बस्ती 11.25 बजे पहॅुचेगी।
इसी प्रकार 02 दिसम्बर, 2016 से नियमित रूप से 14118 बस्ती-इलाहाबाद ’मनवर-संगम’ एक्सप्रेस बस्ती से 13.30 बजे प्रस्थान कर टिनिच से 13.47 बजे, गौर से 13.58 बजे, मनकापुर से 15.05 बजे, कटरा से 15.35 बजे, अयोध्या से 16.07 बजे, फैजाबाद से 16.35 बजे, सुल्तानपुर से 17.50 बजे तथा प्रतापगढ़ से 18.50 बजे छूटकर इलाहाबाद 20.30 बजे पहॅुचेगी।
इस गाड़ी के संरचना में साधारण श्रेणी के 07, चेयरकार के 02, ए.सी.चेयरकार का 01 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेगे। यह गाड़ी इलाहाबाद एवं बस्ती से वृहस्पतिवार एवं रविवार को नहीं चलेगी। इस प्रकार यह गाड़ी सप्ताह में 05 दिन चलाई जायेगी। नई गाड़ी के संचलन के फलस्वरूप 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का इलाहाबाद स्टेशन पर आगमन समय 20.35 बजे के स्थान पर 20.05 बजे होगा।