ट्रैक पर पड़ा था लड़की का शव, लोको पायलट ने देख अचानक रोक दी ट्रेन, कहा आगे नही बढ़ेगी ट्रेन
.
.रामपुर सेक्शन के धनेटा रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर एक लड़की की ट्रेन में फंसने के कारण मौत हो गई। उसका शव ट्रैक पर बिखर गया। आला हजरत एक्सप्रेस के लोको पायलेट ने जब ट्रैक पर शव के टुकड़े बिखरे देखे तो गाड़ी को रोक दिया। करीब एक घंटे से ट्रेन वहीं खड़ी है। जीआरपी या सिविल पुलिस लड़की का शव ट्रैक से हटाएगी।
इसके...
more... के बाद ट्रेन का संचालन होगा। प्रथम दृष्टया जांच में इतना पता चला है, जिस लड़की का शव है, वह मीरगंज के पास गौसगंज की रहने वाली बताई जा रही है। सुसाइड माना जा रहा है। सूचना मिलने पर परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी-आरपीएफ को सूचना दे दी गई है। हालांकि सिविल पुलिस क्षेत्र में घटना हुई है, इसलिए शव का पंचनामा सिविल पुलिस भरेगी। परिवार वालों ने एक किलोमीटर दूर तक लड़की के शरीर के टुकड़े एकत्रित किए। लड़की की उम्र करीब 22 साल होगी।