बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार को रेल सेवा से जोड़ने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का अब रायगढ़ स्टेशन में भी स्टापेज रहेगा। रविवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। ठहराव की शुरुआत केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी की।
इस ट्रेन के स्टापेज की मांग लंबे समय से हो रही थी। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रेल प्रशासन तक इस सुविधा को शुरू करने की बात रखी गई। इसकी शुरुआत अब हो गई है। इसके लिए रायगढ़ में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके मुख्य...
more... अतिथि मंत्री साय थे। इस अवसर पर कलेक्टर शम्मी अविदि, डीआरएम आर राजगोपाल, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान राज्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन में इस ट्रेन के स्टापेज की आवश्यकता थी। तीसरी रेल लाइन निर्माण होने पर इस क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा।
ये है समय
07007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस बिलासपुर से 14.45 छूटकर 16.23 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। एक मिनट ठहरने के बाद 16.24 बजे रवाना होगी और 17.45 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 3.11 बजे रायगढ़ में पहुंचकर 3.12 बजे छूटेगी और बिलासपुर में 5.25 बजे पहुंचेगी।