Part-3/
आंध्र प्रदेश: राज्य सरकार ने कोविड-19 से इस लड़ाई में लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधा पहुंचाने के लिए अलग से “कोविड-19 आंध्र प्रदेश” ऐप की शुरुआत की है, जिसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी तेजी से लोगों तक पहुंचेगी। इस ऐप के माध्यम से कोविड अस्पतालों, क्वारंटाइन केन्द्रों, जांच केन्द्रों और रोजाना माडिया बुलेटिन की जानकारी को देखा जा सकता है। राज्य में अस्पतालों में दस हजार अतिरिक्त वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है; जबकि अभी राज्य में 22 हजार 5 सौ ऑक्सीजन बिस्तर उपलब्ध हैं। चित्तूर जिले के मदनपल्लै में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 2 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य ने 2020-21 का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित किया है। स्कूलों में...
more... 27 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सरकार यह आशा कर रही है कि 5 सितम्बर से स्कूल खोले जा सकेंगे। राज्य भर में कल 7 हजार 8 सौ 13 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल संख्या 88 हजार 6 सौ 71 हो गई जिनमें 44 हजार 4 सौ 31 सक्रिय मामले हैं और मौत का आंकड़ा 985 पर पहुंच गया।
तेलंगाना: डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री केसीआर से आग्रह किया है कि उस्मानिया अस्पताल के नए परिसर को जल्द शुरू किया जाए। पंजीकृत चिकित्सा सेवा प्रदाता (आरएमपी) और फार्मास्युटिकल मेडिसिन प्रोग्राम (पीएमपी) डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंदर से मुलाकात की और राज्य में कोरोना-वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में अपनी सेवाएं देने के लिए कहा। शनिवार को 1 593 नए मामले, 998 स्वस्थ होने वाले और 8 लोगों की मृत्यु हुई; 1593 में से 641 जीएचएमसी में सामने आए। कुल मामले-54,059, सक्रिय मामले-12,264, कुल मृत्यु-463, अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या-41,332.
पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की है कि सरकार राज्य सरकारी स्कूलों में कोविड संकट के कारण 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए छात्रों से कोई प्रवेश, पुन: प्रवेश और ट्यूशन शुल्क नहीं लेगी।
हरियाणा: खेल के क्षेत्र में हरियाणा की क्षमता और योगदान की सराहना करते हुए, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री, किरेन रिजिजू ने घोषणा की कि हरियाणा का पंचकूला 'खेलो इंडिया युवा खेलो-2021' के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण, इस वर्ष 'खेलो इंडिया युवा खेलो-2020' का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसलिए इस खेल का अगला संस्करण पंचकूला में अगले वर्ष आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश: राज्यपाल श्री बंदारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉ. जगत राम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में इसके लिए किए जाने वाले उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ राज्य में कोविड केयर केन्दों के बारे में आकलन करने तथा वहां के डॉक्टरों से विचार-विमर्श करने के लिए एक टीम भेजेगा।
महाराष्ट्र: राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 9,251 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,66,368 हो गई। ये एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले नहीं हैं फिर भी पिछले कई दिनों से राज्य में प्रतिदिन 9 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं।
गुजरात: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कल शनिवार के दिन अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 1 हजार 81 नए रोगी सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 54 हजार 7 सौ 12 हो गई जबकि कल 54 मरीजों की मौत हो गई जिनमें 11 सूरत से हैं। राज्य में अब तक 2 हजार 3 सौ 5 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कल 782 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 39,612 हो गई है।
राजस्थान: सरकार ने कोविड-19 जांच के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी जांच प्रयोगशालाओं को 24 घंटे के भीतर कोविड-19 की जांच रिपोर्ट देनी होगी। सभी के लिए आरटी-पीसीआर ऐप में आधार कार्ड की संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा। सरकार ने राज्य में प्रतिदिन कोविड-19 के 40 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की व्यवस्था की है।
***
एसजी/एएम/एसके/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1641526) आगंतुक पटल : 8