आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय डाउन मार्ग में भी बदल गया है। पहले खुलने का समय 2.40 था लेकिन, अब एक दिसंबर से विक्रमशिला स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से खुलने का समय के ZBTT अनुसार दिन के 1.15 बजे खुलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन की दूरी करीब 13 घंटे में तय होगी। सोमवार को रेलवे ने विक्रमशिला का आनंद विहार से भागलपुर के बीच का नया समय सारिणी जारी किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार अब पटना जंक्शन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस डाउन मार्ग में अहले सुबह 2.10 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के बाद 2.20 बजे भागलपुर जंक्शन के लिए खुलेगी। भागलपुर जंक्शन पर सुबह 8.15 बजे ही आएगी। पहले के समय से 4.10 घंटे पहले पहुंचेगी। भागलपुर और पटना के बीच खुसरूपुर और हाथीदह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। बड़हिया स्टेशन पर स्पेशल का स्टॉपेज नहीं है। मंगलवार से विक्रमशिला स्पेशल...
more... अप और डाउन मार्ग में नए समय पर ही चलेगी।
आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर के बीच नया समय
आनंद विहार टर्मिनल-1.15 बजे (दोपहर)
कानपुर सेंट्रल-6.25 बजे
डीडीयू जंक्शन-11.35 (रात)
पटना जंक्शन-2.10 बजे
पटना साहिब -2.38 बजे
फतुहा जंक्शन-2.51 बजे
खुशरूपुर-3.01 बजे
बखितयारपुर -3.17 बजे
बाढ़-3.31
मोकामा जंक्शन-3.52
हाथीदह जंक्शन-4 बजे
लखीसराय-4.48 बजे
किऊल-5.40 बजे
कजरा-6.04 बजे
अभयपुर-6.17
धरहरा-6.32
जमालपुर-6.50
बरियारपुर-7.08 बजे
सुल्तानगंज-7.30 बजे
भागलपुर-8.15 बजे