उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में वर्ष 2020-21 का प्रमुख मुख्य इंजीनियर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के 102 रेलकर्मियों को प्रमुख मुख्य इंजीनियर एसके मिश्रा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने पुरस्कृत कर्मचारियों के कामों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों को ऐसे सराहनीय कार्य के लिए प्रेरित किया। सर्दी में होने वाले रेल फ्रैक्चर के प्रति सभी पर्यवेक्षकों को सतर्क रहने का निर्देंश दिया। उन्होंने यूएसएफडी परीक्षण की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। नितिन गर्ग सचिव प्रमुख मुख्य इंजीनियर, एके ददरया मुख्य रेलपथ इंजीनियर मौजूद रहे। संचालन उदय प्रकाश प्रजापति, पवन यादव, रत्नेश कुमार एवं दीपक शुक्ला ने किया।