दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर 26 मार्च को रेलवे की कई योजनाओ उद्घाटन होगा। आरा में चल रही योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय सांसद सह केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह करेंगे। इसी दरम्यान दिल्ली से रेल मंत्री हरी झंडी दिखाकर कई ट्रेनों को रवाना करेंगे।
आरा । दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर 26 मार्च को रेलवे की कई योजनाओ उद्घाटन होगा। आरा में चल रही योजनाओं का उद्घाटन स्थानीय सांसद सह केंद्रीय उर्जा मंत्री आरके सिंह करेंगे। इसी दरम्यान दिल्ली से रेल मंत्री हरी झंडी दिखाकर कई...
more... ट्रेनों को रवाना करेंगे। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रिमोट से आरा जंक्शन पर बने चार नंबर प्लेटफार्म एवं वाश पिट समेत सर्कुलेटिग एरिया को जनता को समर्पित करेंगे। उसी दिन दो ट्रेनों के आरा में ठहराव के लिए हरी झंडी भी दिखाई जाएगी। सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि आरा जंक्शन पर इसी माह में विक्रमशिला एक्सप्रेस एवं देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिचित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य ट्रेनों का आरा जंक्शन पर ठहराव के लिए रेल मंत्रालय से मंत्रणा चल रही है। तीन ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए पटना इंदौर एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस एवं राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का जल्द ही आरा जंक्शन ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। इन ट्रेनों का ठहराव शुरू होने के बाद भोजपुर वासियों को दिल्ली, भागलपुर, हावड़ा, देहरादून, महाकाल, ओम कालेश्वर एवं वैष्णो देवी जाने की सुविधा अब आरा जंक्शन पर ही मिलने लगेगी। इससे पहले भोजपुर वासियों को यह ट्रेन पटना जाकर पकड़ना पड़ता था। जिसके चलते यहां के यात्रियों का पांच घंटे का समय नष्ट होता था।
विक्रमशिला और दून एक्सप्रेस की समय सारिणी
दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर आनंद विहार से चलकर आरा जंक्शन होकर भागलपुर को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस आनंद विहार से दोपहर 1:15 पर खुलेगी। वही मुगलसराय रात्रि के 11:35 में रुकते हुए, आरा जंक्शन पर रात्रि 1:23 पर रुकेगी। वही देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस देहरादून से रात्रि 10 बजे खुलेगी आरा जंक्शन पर शाम को 4:38 पर रुकेगी।
कहते है सीपीआरओ : हाजीपुर रेलवे जोन के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन व अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्रालय से लेटर जारी होता है। उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में लेटर आ जाएगा।
I think you need 200 ratings. After that only, you can do it
Malum nahi...
But ha agar Ganga Damodar ka extension nhi hua joki thoda mushkil lag rha.. waise to GM ne bol rkha hai ki hoga but god knows..
So agar nahi hua then ek train to DHN jayegi hi via GC... Ab dekhna ye hai ki DHN hi jati hai ya via DHN HWH jayegi kyunki RJPB-HWH k extesnion me bhi mushkil hai.. aur bada mushkil hai TT manage karna uska bhi.. plus ek train do train ka kam v kar jayegi to uske badle yha dusri khul skti.. ab kya hoga...
more... exactly pta chl hi jayega within couple of days...
Ha ek engine parking cum maintenance room aur ek 6 metre wide light ROB bn rha
आरा जंक्शन के लिए विनिर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 32 करोड़ 62 लाख रुपये की निविदा हो चुकी है। नए वर्ष में वाशिंग पिट बन जाने के बाद झारखंड और बंगाल जाने वाली ट्रेनें भी चलनी शुरू हो जाएंगी।
जागरण संवाददाता,आरा। नए साल में आरा जंक्शन का कायाकल्प होने के साथ यात्रियों को नई ट्रेनों के परिचालन व ठहराव की सौगात भी मिलेगी। स्टेशन का कायाकल्प होने के बाद रेल मंत्री द्वारा कुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या खुद आरा जंक्शन पर आकर आरा जंक्शन पर वाश पिट , सौन्दर्यीकरण समेत करीब पांच ट्रेनों...
more... के परिचालन को हरी झंडी दिखाया जा सकता है। आरा जंक्शन के लिए विनिर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 32 करोड़ 62 लाख रुपये की निविदा हो चुकी है।
जंक्शन पर वाश पिट और प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आरपीएफ जवानो और अधिकारियों के लिए एक करोड़ के लागत से बैरक भी बनाया जाना है। महाराजा हाता में रेलवे कर्मचारियों के लिए दो करोड़ की लागत से क्वाटर भी बनेगा। लाइट फुट ओवरब्रिज के लिए आरा स्टेशन के पूर्वी गुमटी से बिहारी मिल साइड तक तीन करोड़ 20 लाख में बनेगा। हाई लेबल दो न व तीन प्लेटफॉर्म 4595 मीटर 10 मीटर में बनेगा। बुकिंग ऑफिस के पास बाइक और स्कूटर पार्किंग भी का शिलान्यास होना है। आरा स्टेशन का सौंदयीकरण कर बेहतर लुक दिया जा रहा है।
जंक्शन को माडल स्टेशन बनाने की तैयारी
आरा स्टेशन को खुले जगह को ऊपर से कवर नया लुक दे दिया गया है। जिससे धुप व बरसात में यात्रियों को किसी भी तरह का कठिनाई नहीं होगी।साथ ही वेटिंग रूम को आधुनिक बनाया जा रहा है। फूड प्लाजा के लिए जगह देखी जा रही है और इसके एक नंबर या चार नंबर प्लेटफॉर्म पर खुलने की संभावना है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड से दानापुर रेल मंडल को राशि उपलब्ध करा दी गई है। स्टेशन के सर्कुलेङ्क्षटग परिसर को आकर्षक लुक दिए जाने की योजना है।
झारखंड, उड़ीसा व बंगाल के लिए ट्रेनें चलाने चलाई जाने की योजना
नए वर्ष में वाशिंग पिट बन जाने के बाद झारखंड जाने वाली ट्रेन आरा से चलनी शुरू हो जाएंगी। गंगा दामोदर एक्सप्रेस, न्यू जलपाई गुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस, हावड़ा जाने वाली ट्रेन भी आरा से जाने लगेगी। राजेंद्रनगर हावड़ा एक्सप्रेस के भी आरा तक विस्तार की योजना है। एक ट्रेन आरा से सासाराम होते हुए दिल्ली तक पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना है। यात्रियों की लंबे समय से मांग रही है कि राजधानी व कई एक्सप्रेस ट्रेनें आरा जंक्शन पर रुके।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री अैर आरा के सांसद आरके सिंह ने कहा कि रेल मंत्रालय ने आरा स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जंक्शन पर राजधानी व सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों को रोकवाने के लिए रेल मंत्री से बात हो चुकी है। कसाप, उदवंतनगर स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव है।
दानापुर रेल मंडल के डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि आरा में वाश पिट सहित चार नंबर प्लेटफार्म फरवरी तक चालू हो जाने की उम्मद है। योजना के तहत स्टेशन पर पत्थर के फर्श, यात्रियों के बैठने के लिए अत्याधुनिक कुर्सियां, यात्री शेड, पेयजल के इंतजामों के अलावा चहार दीवारी का निर्माण कराया जाना है। रेलवे स्टेशन तक आने-जाने के लिए बेहतर की जाएगी। स्टेशन परिसरों में पार्किंग की सुविधा को बेहतर बनाया जाएगा। वाश पिट बन जाने के बाद आरा से झारखंड, उड़ीसा व बंगाल की ट्रेनें चलाए जाने की योजना है
Hmmn.. SK should be given stop.. It has already halt at MZP.
2 more platforms and 2 pit lines at Howrah End are already planned after shifting the goods shed to Kulharia.
SK ka to ek baar hote hote reh gya tha.. Jha ji the GM apne.. Notification tak aa gaya.. but fir wahi VVIP Non-Stop ka drama kar ke hume Kumbh pakda diya.. vo bhi uska ticket to BXR se katta tha.. ab jake normal hua.. aur wahi train jo 3 din Upasana nam se chalti abhi bhi skip karti hai😏😏.. Aakhir MZP dena hi pada.. us wqt ye sab batein kha gayi..
Ha Archana aur Indore ka jarurat bahut jyada hai..
Are Saharsa HS jo aksar khali jati vo bhi non stop hi hai...
Raha bat Rajdhani ka to RK Singh Sahab ne kai baar bola hai ki stoppage diya jayega... jald hi milega..
To ye lagbhag cnf hai ki stoppage milega jaldi hi... Baki BXR me Agartalla wali rukegi.. iska koi khabar aajtak hm ni dekhe hai.. nahi chaubey ji ne hi kabhi kuch bola hai..
Plus raha bat Agartalla Tejas Rajdhani ka to vo mere samajh se lagbhag impossible hai kunki vo NFR ke bhi kai major stations ko skip marti hai.. to uska lqgbjag impossible hai beech me kahi bhi
Achha... Non stop run jaruri kyun hai..
Sabse jyada kabada ECR ne NFR ki rajdhaniyo ka kiya hai🤣🤣🤣
Ha..
VS se jyada vo SK/Rajdhani k pichhe pade hai...
Wada kar ke gaye hai ki is bar pucca... aur stage se bolke gaye hai ki VVIP schedule me ek dedicated train fix hai... after innaugration of pit
Bhai Singh sahab fekte nahi hai.. jab stage se bol ke gaye hai ki Rajdhani aur SK ka halt aur jaise hi pit ready hoga ek nayi train to delhi with aggressive TT.. HJP aur DRM bhi aye the to bool ke gaye.. aur paper me bhi kai baaar chhap gaya... aur sabme same news... aur singh sahab ne bhi bar bar repeat kiya hai..
इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं शिरडी ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ पश्चिम भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया 900 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा।
यह ट्रेन 17 दिसंबर 2021 को धनबाद से खुलेगी और गोमो, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिर्डी त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 29 दिसंबर 2021 को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा...
more... 12 रात 13 दिन की होगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित 12285 है। उपरोक्त तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है।
स्लीपर क्लास में हाेगी यात्रा : इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है।
इच्छुक पर्यटक यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी, बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला ), पश्चिमी गांधी मैदान, पटना या दूरभाष संख्या 9771440013 से प्राप्त किया जा सकता है। उक्त जानकारी आईआरसीटीसी पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने दी।
To Ara Junction..
Joki shuru hone wali hai
Rgd se v connectivity ho jayegi
Hmmn...
ARA-HWH ki to bat ho hi gayi hai.. DRM ne aakr bola ki vo via SSM-DHN jayehi...
But vo DHN ki bat to apne purane GM sahab ne GD ke extension tak ki baat keh di thi🤣🤣..
Extension na ho thik hai.. but via BEHS ek train mil jaye to sbke liye sahi hai na...
Haa...
RJPB-HWH ke extension me timing k issue hai bata rahe thr but rule out nahi kiye hai usko bhi...
Hmmn..
Ek budhpurnima type ki train jaye to sahi rahega..
DHN-ARA
Ya RGD/NAWADAH-BSB via Patna - DDU
Ha ye to sabse badhiya hai..
Aur via GC jayegi to TT bhi badhiya milega... with lesser stops.
Abhi to ARA-RNC k pichhe pade hai bhai apne😂😂
Matlab ye ki BXR/CPR/PPTA le jane ke liye😡🤬
Nahi..
Vo daily kr k DHN dene ke chakkar me hai...
Ab is bakaiti ka kya ilaj hai🤣🤣
RNC se sadhe 8-9 baze rat ke aaspas niklegi .. early morning sadhe 4-5 ARA, Fir Sadhe 7-8 baze niklegi 1baze sasaram, fir 3 baze RNC se 8 baze ARA aur yaha se sadhe 11 tak niklegi... fir subah pahuche RMC sadhe 7-8 tak aur pura din maintain hoti rahe🤣🤣
Haa.. vo proposal to vo jharkhand wale MP kuch v kuch v proposal kar de rha hai logg😂😂
Bxr jayrgi kaise..
Waha maintainance ka jagah nahi.. aur 30 km hai ARA se CPR, fir usko PPTA le jao Waha se hajipur bypass aur fir waha se CPR.. koi paune 4 ghnte ka extra safar😅🤣
Yha to singh sahab stage se bol gaye hai ki ek dwlhi k liye VVIP Non stop train jayegi Rajdhani SK ke level ki aur vo bhi VVIP schedule me.. to NDLS
Yahan se 8 baze k aaspas aur udhar delhinse bhi sham ko sadhe 4 - 6 ke beech...
Ek train chalwaiye Nitish ji se bol ke ki Gaya-RGD-Sanchi le jaye via Sarnath
Ya fir koi KATRA tak le jaye koi badhiya train..
Ek shramjeevi to hai uska bhi sthiti ab dayniya hai
Hmmn.. barso bad ek gd news mili thi ki bullet train ka route udhar se ban raha.. ab vo bhinhat gya.. Ab via GAYA-BARHI bn rha i mean survey ho rha
रांची। संवाददाता
कोविड काल में ऑक्सीजन लाइफ लाइन के रूप में तब्दील लोहरदगा-टोरी लाइन में जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इस संबंध में रेलमंत्रालय और रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।
रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल जाने के बाद टोरी लाइन से आने वाले दिनों में रेल परिचालन शुरू हो जाएगा। इसमें रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस को साप्ताहिक ट्रेन के रूप में लोहरदगा-टोरी होकर चलाया जाएगा। इस ट्रेन को रांची से मंगलवार और दिल्ली से गुरुवार को टोरी होकर चलाने की योजना है। वहीं, रांची-लोकमान्य...
more... तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-रांची को सप्ताह में टोरी होकर भेजा जाना है। रांची से यह ट्रेन रविवार और एलटीटी से मंगलवार को चलेगी। रांची-सूरत-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन भी इस रूट से चलेगी। यह ट्रेन भी रांची से मंगलवार को टोरी होकर जाएगी। साथ ही गुरुवार को अहमदाबाद से इस रूट होकर रांची आएगी। इसके अलावा रांची से देहरादून तक भी टोरी लाइन से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन ट्रेनों का टोरी होकर व रांची से परिचालन हो, इसके लिए रांची के सांसद संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार भी रेलमंत्रालय को अवगत करवा चुके हैं। इसके अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अरुण जोशी व पैसेंजर एसोसिएशन की ओर से भी कई वर्षों से मांग की जा रही थी। प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड व रेलवे के टाइम टेबल कमेटी को भी भेजा गया है।
इन ट्रेनों के परिचालन की अनुमति भी मांगी गई
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड से कई ट्रेनों के परिचालन को लेकर अनुमति मांगी है। इनमें बड़ककाना से टाटा तक मेमू ट्रेन चलाने, टाटा-जयनगर के लिए ट्रेन चलाने, रांची-आरा के बीच चलने वाली ट्रेन का फेरा बढ़ाने, हटिया-राउरकेला के बीच सुबह के समय में एक पैसेंजर ट्रेन चलाने, रांची-टोरी मेमू का एक या दो आगे स्टेशनों तक विस्तार देना शामिल है। इसके अलावा गंगा सतलज को रांची तक विस्तार देने, जो धनबाद से बोकारो होकर रांची आएगी। इस पर रेलवे बोर्ड को मंथन करने के लिए पत्र भेजा गया है।
कोट :::::::::::
अभी सिर्फ दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत कई मंडलों से होकर चलने वाली ट्रेनों को लेकर सिर्फ प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है।
नीरज कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डेन रिच, कोलाकाता।
Bhaiji.. sare aise khushi mana rahe jaise mano trains extend ho hi gayi..🤣🤣
Yaha bhi Ara ranchi ko BXR ya chhapra le jane wale mithaiya batna shuru kar chuke🤣🤣
Mainly ye demands MPs kki bina sir pair ki demand hoti hai..🤣🤣
Is pure list me feasible bas ek Ara Rnc ka frequency increase h kyunki dedicated rake h weekely train k liye.. aur dusra...
more... TATANAGAR-DNR syd BXR chali jaye..
Baki kuch nahi hone wala..
Sahi hai .. but bina election naya train achanAk milne k loyr direct MP ki jabardast pairvy chahiye..
Let's wait..
But extension halwa nahi hai jo sab jagah thoda thoda bat jaye..
Vo bhi un trains ka jinka patronage sahi hai..
Agar itni hi jarurat h to new trains mang lo
Hmmn.. absolutely..
Dubey ji ka thik thak spurce h rly me..
Aur extension to ekdm ajib sa demanded hai
Matlab Ganga sutlez ka dhanbad se ranchi extension brainless demand h.. ekto itni slow train upar se overload jane wali..
Aise...
more... hi ARA-RNC ka chhapra.. matlab aisi mang kya pata MP kyu karte h.. Ara se chhapra hy road 30 min ka rasta h.. lekin chunki unko lagta h ki hona chahiyr to 4 ghanta ghuma k le jayrngr..
Similarly BXR extension.. overnight+1day maintain Ara hogi aur khukegi BXR se vo bhi LR🤣🤣.. Jabki ye pehle se hi tay hua hai ki yr Daily train hogi aur iska ek rake share hoga jo early morning niklegi DHN k liye..aur daily jayegi kuch din me bas Ara me put ready hon jaye tooh..
Heehe.. they will get but will it be feasible..
Maintain kaha hogi..
Aur RK Singh Sahab jane denge ..🤣🤣
Koshish kar ke dekhlo..
Buxar me maintain kaise hogi..pehla bat..
Aur...
more... dusra bat ki ye bat day one se finakised hai kibyr Ara se daily overnight train hogi aur morning wali RSA me DHN jayegi..
Isika Rourkela extension ho skta h..uska jyada halla hai.
Aur agar aisa hai to Ashwini Choubey ji to itne bade neta hai..Mantri hai salon se..
Ek nayi train hi lele..waise bhi 2-3 trains bhi kam padengi Ara-Bxr ss RNC k liye toooh... ya bas ek hi ambulance ja 4 bar feeta hi katte rahenge..
Naya wala routine dekhlo jo ki proposed h🤣🤣
Overnight hai..
Bas wahi hoga Ara se overnight..😂😂
Aur Ara se Chhapra ki duri 30 min h by road..koi 4 ghanta ghum k train se kyun jayega.. Ha Ara-Suremanpur(Ballia) rail line jab complete ho jayega tab
Ye...
more... sab demand kariyo🤣🤣
Chhapra ke liye train jaruri hai. Even chhapra nahi vo Ballia ya Gorakhpur se khule aur via PPTA-PNBE-GAYA jaye.. to shortcut bhi padega..
Aur 150 km extra ghumna padega usko patna se gaya 100 km hai.. jabki patna se Ara ayrgi 50 km fir ara se SSM 100 Km.. fir SSM se 30 min ka LR.. uske bad SSM se 100 km gaya🤣🤣🤣🤣
Nahi nahi.. bade neta hai. Mahan aadminhai hm to bas ye bol rahe the ki thoda sensible kam kare... itne sal bihar sarkar me mantri.. abhi kendra me minister.. aur ROB ka shilanyas kar diye Bxr me jo kabhi pass hi nahibhua tha..
Matlab ye thoda harsh hai na..
Ek train BXR ko to dilwa hi sakte hai..
Nahi bhai..
Hume 4 ghante wLi connectivity nahi chahiye.. aur syd koi murkh hi hoga jo sahi me is train se CPR jayrga agar extend ho bhi gayi tooh🤣🤣
150 km idhar bekar ghumo aur fir 30 km by road ki journey 200 km aur ghum kar jaao😂😂
Kahi nahi jane wali..
BSB se 100-120 km Sasaram h aur jabki wha se 200 km Ara aur yha se 100 km Sasaram..Aur fir Ara me LR.. Fir Sasaram me LR.. Is it a joke..🤣🤣
Kahi nahi jayegi ye..
Bhkkk..
Ara se 30 km chhapra h by road..
Aur CPR k liye train jaruri hai.. vo via Gaya-PNBE jaye....
Gaya se 100 km patna h..
Jabki Sasaram 100 km.. wha se Ara 100 km...
more... aur fir yha se patna 50 km.. kyun jayegi waha..
Plus jo journey k liye 30 min lgte h.. uske liye 4-sadhe 4 ghnte minimum jyada lagenge... keval Ara se Chhapra jane me..
Fir gaya se Ara aane me extra tym jayega hi..
Aur Ara-Suremanpur (Ballia) Rail line jab ban jayega na to ye jyada feasible hoga🤣🤣
विद्युत ने सबसे पहले टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग पर चर्चा की। कहा कि यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है। झारखंड अविभाजित बिहार का हिस्सा था। इस कारण जमशेदपुर और आसपास में काफी संख्या में उत्तर बिहार के लोग निवास करते हैं।
जमशेदपुर, जासं। मानसून सत्र के दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो संसद भवन में ही नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। इस दौरान उन्होंने ना केवल जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के रेलवे से संबंधित मांगों का पुलिंदा सौंपा, बल्कि रेल मंत्री से हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की।
विद्युत...
more... ने सबसे पहले टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग पर चर्चा की। कहा कि यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है। झारखंड अविभाजित बिहार का हिस्सा था। इस कारण जमशेदपुर और आसपास में काफी संख्या में उत्तर बिहार के लोग निवास करते हैं। बक्सर तक सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण उस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंत्री ने अपने निजी सचिव को आदेश दिया कि इस संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं और अबतक हुई कार्रवाई से भी अवगत कराएं, ताकि इसका निदान निकाला जा सके। इसके अतिरिक्त सांसद ने टाटा से जयनगर, टाटा से भागलपुर, पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार सहित टाटा से बेंगलुरू तक नई रेल सेवा की मांग की। इसके साथ ही साथ उन्होंने कांड्रा-नामकुम रेल लाइन शुरू करने और झारखंड की राजधानी रांची में नया रेलवे जोनल मुख्यालय बनाने की मांग प्रमुखता से रखी। सांसद ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में पांच ज्ञापन सौंपा, जो इस प्रकार है।
टाटा से बक्सर या पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक सीधी ट्रेन
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंउ के जमशेदपुर सहित आसपास के कई शहर अविभाजित बिहार का एक अभिन्न अंग रहा था। यही कारण है कि यहां उत्तर बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग काफी संख्या में निवास करते हैं। इस बड़ी आबादी के लिए बक्सर या पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मार्ग में कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मैंने पूर्व में भी अनेक बार पत्राचार किया है। इस विषय को रेलवे के विभिन्न स्तरों पर भी रखा गया है। इस संबंध में हर बार विभिन्न प्रकार की समस्या को रेलवे के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन अबतक इसका समाधान नहीं हो पाया है। इस संबंध में निम्नांकित रेल सेवाओं का विस्तार बक्सर या पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक किया जा सकता है।
- टाटा दानापुर ट्रेन संख्या 18183/18184
- साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13287/13288
- पटना बिलासपुर ट्रेन संख्या 22844,
टाटा से जयनगर वाया दरभंगा
नई रेल सेवा प्रारंभ करने के संबध में सांसद ने कहा कि टाटानगर (झारखंड) से जयनगर (बिहार) वाया दरभंगा तक सीधी रेल सेवा शुरू की जाए। गत 25 वर्ष से मेरे लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले लगभग चार लाख लोग जो दरभंगा सकरी, निर्मली, सुपौल, सहरसा व नेपाल के तराई क्षेत्रों तक के लोग मांग कर रहे हैं। यदि किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन हो तो पुरी-जयनगर-पुरी (18419 /18420) ट्रेन को खड़गपुर की जगह हिजली-टाटानगर होकर चलाया जाए।
टाटानगर-भागलपुर
टाटानगर से भागलपुर तक रेल सेवा का परिचालन पुनः प्रारंभ किया जाए। इस ट्रेन की समय सारिणी गलत होने के कारण यह ट्रेन लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पाई। अतः सही समय सारिणी से इसे पुनः प्रारंभ किया जाए या टाटानगर से आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो सप्ताह में तीन दिन चलती है, उसे बढ़ाकर टाटानगर से भागलपुर वाया किउल, जमालपुर, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस किया जाए।
पुरूषोत्तम का विस्तार जयपुर तक हो
पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (भुवनेश्वर से नई दिल्ली) का जयपुर तक विस्तार हो। विदित हो कि झारखंड में रांची के कार्यक्रम में रेल मंत्री द्वारा यह घोषणा की गई थी कि जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा, लेकिन अब तक नहीं हो पाया है। यदि इसमें किसी प्रकार की तकनीकी अड़चन हो तो हावड़ा से जयपुर जाने वाली ट्रेनों में से दो ट्रेन को वाया टाटानगर चलाया जाए।यह इस क्षेत्र के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर तत्काल रेलवे बोर्ड को प्रेषित किया जाए।
ये मांगें भी कम महत्वपूर्ण नहीं
- टाटा से बेंगलुरू तक एक नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा प्रारंभ किया जाए।
- टाटा से भुवनेश्वर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत की जाए।
- पटना बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन का मुगलसराय तक विस्तार।
- टाटा से दीघा तक नई मेमु ट्रेन की शुरूआत की जाए।
- उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखामाइंस स्टेशन पर किया जाए।
- शालीमार-गोरखपुर ट्रेन को सप्ताह में दो बार चलाया जाए।
- उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखामाइंस स्टेशन पर किया जाए
- टाटा रांची मेमू ट्रेन का चाकुलिया तक विस्तार।
- झारखंड के रांची में नया रेलवे जोन बनाया जाए।
इन स्थानों पर बने हॉल्ट
- खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत धालभूमगढ़ व कोकपाड़ा के बीच बड़कोला में हॉल्ट निर्माण की मांग काफी लम्बे समय से हो रही है। बड़कोला में हॉल्ट निर्माण की जनहित में अत्यंत आवश्यकता है। उक्त हॉल्ट का निर्माण होने से मजदूर तथा आम जनता को काफी सुविधा होगी।
- टाटानगर बादामपहाड़ रेल खंड में हल्दीपोखर स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इस रेल खंड का यह प्रमुख पड़ाव है। इसलिए हल्दीपोखर स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिया जाए और सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
नई रेलवे लाइन बने
- चांडिल-बोड़ाम-पटमदा-कटिन-बांदवान होते हुए झाड़ग्राम के लिए नई रेलवे लाइन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसका निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के बुड़ामारा से बहरागोड़ा होते हुए बांगरीपासी (ओडिशा) तक नई रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए।
- कांड्रा नामकुम रेलवे लाइन, जिसके सर्वेक्षण का कार्य पूर्व में भी किया जा चुका है, के निर्माण कार्य से संबंधित प्रक्रिया को अविलंब पूरा किया जाए।
- टाटा बादामपहाड़ रेल खंड पर रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाए तथा इस रेल खंड पर रेल संबंधी सेवाओं में बढ़ोत्तरी की जाए।
Bas vo TATA-DNR ka hi ek extension hoga BXR..
3-4 ghante khadi rahegi wahi..fir khul jayegi early morning dhai-3 baze k aaspas