RRB JE Final answer key 2019: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा (सीबीटी-2) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इससे पहले 26 सितंबर, 2019 को प्रारंभिक आंसर-की जारी की थी। जिस पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 29 सितंबर, 2019 तक का वक्त दिया गया था। अब रेलवे ने उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों के बाद फाइनल आंसर-की जारी की है। रेलवे ने कहा है कि आंसर-की पर लिया गया फैसला रेलवे का अंतिम फैसला है। अब किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। 12 अक्टूबर तक इस आंसर-की को देखा जा सकता है।