Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt
News Super Search
 ↓ 
×
Member:
Posting Date From:
Posting Date To:
Category:
Zone:
Language:
IR Press Release:

Search
  Go  
dark modesite support
 
Thu Apr 25 09:09:16 IST
Home
Trains
ΣChains
Atlas
PNR
Forum
Quiz
Topics
Gallery
News
FAQ
Trips
Login
Advanced Search
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 410670
Jun 07 2020 (11:30) कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 06 JUN 2020 (pib.gov.in)
Commentary/Human Interest
4415 views
0

News Entry# 410670   
  Past Edits
This is a new feature showing past edits to this News Post.
Others
कोविड-19...

Rail News
3823 views
0

Jun 07 2020 (11:31)
Rang De Basanti^   58853 blog posts
Re# 4646101-1              
Part-2/
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विज्ञान के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए कोविड-19 के लिए शोध प्रस्ताव आमंत्रित किए गए
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री स्कॉट मॉरिसन एमपी ने 04 जून 2020 को भारत-आस्ट्रेलिया के नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान वर्ष 2020 में विशेष कोविड-19 सहयोग की घोषणा की गई। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार और ऑस्ट्रेलिया के उद्योग, विज्ञान, ऊर्जा एवं संसाधन विभाग ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया स्ट्रे ‍टेजिक रिसर्च फंड (एआईएसआरएफ) के अंतर्गत इच्छुक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से कोविड-19 के संबंध में
...
more...
साझा शोध परियोजनाएं आमंत्रित कीं। एआईएसआरएफ विज्ञान के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधित एवं वित्त पोषित मंच है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार 2.0 के अंतर्गत डोनर मंत्रालय की एक वर्ष की उपलब्धियों पर पुस्तिका और इसका ई-संस्करण लॉन्च किया
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र कई प्रकार से एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है। पिछले छह वर्षों से विकास के लिए एक सफल मॉडल के रूप में उभरने के बाद, अब यह क्षेत्र कोरोना प्रबंधन में भी रोल मॉडल के रूप में उभरा है और सामान्य कामकाजी स्थितियों में लौटने के बाद एक बार फिर से इसने अनुसरण करने के मामले में पूरे देश के लिए म़ॉडल प्रस्तुत किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले छह वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र को मिली प्राथमिकता और संरक्षण के कारण यह संभव हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• अरुणाचल प्रदेश : कोविड-19 की जांच के लिए कुल 10,790 नमूने लिए गए। सक्रिय मामलों की संख्या 46 है और एक मरीज स्वस्थ हो गया। 1,700 से ज्यादा जांच के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं।
• असम : असम में कोविड-19 की जांच में दो बार निगेटिव आने के बाद 38 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी तक कुल 547 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या 1,770 के स्तर पर है।
• मणिपुर : मणिपुर में 11 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 143 हो गई है। 52 लोगों के स्वस्थ होने के साथ सुधार की दर 36 प्रतिशत हो गई है।
• मिजोरम : मिजोरम को कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण मशीन मिल गई है। इसे जोरम मेडिकल कॉलेज, आइजॉल में लगाया जाएगा।
• नागालैंड : 12 अन्य फंसे नागरिक एयर इंडिया की उड़ान से गुवाहाटी से नागालैंड पहुंच गए। वापस लौटने वालों को अनिवार्य जांच और एकांत के लिए एग्री एक्सपो ले जाया गया है। मोकोकचुंग चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने नागालैंड में ट्रू-नैट मशीन एसेसरीज की खरीद के लिए कोविड-19 पर बने जिला कार्य बल को 3 लाख रुपये दान दिए।
• केरल : राज्य में कोविड-19 से एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिससे इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 15 हो गई है। पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और संतोष ट्रॉफी में खेल चुके हमजा कोया (63) की आज मृत्यु हो गई, जिनका मलाप्पुरम में मंजेरी एमसी में उपचार चल रहा था। वह राज्य के ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिनका कोविड के लिए प्लाज्मा उपचार चल रहा था। उनके परिवार के 5 सदस्यों का भी कोविड का उपचार चल रहा है। कोझिकोड में कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन में चल रहे 190 स्वास्थ्य कर्मचारियों में 118 लोगों के नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। खाड़ी देशों में इस वायरस के चलते केरल के छह अन्य लोगों की मृत्यु के बाद मरने वालों की कुल संख्या 170 हो गई। राज्य में कल कोविड के मामले तीन अंकों में रहे और 111 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए। 973 मरीजों का उपचार अभी भी जारी है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में इंदिरा गांधी एमसी को 8 जून से गैर कोविड मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, पुडुचेरी में पांच नए लोगों के जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद संघ शासित क्षेत्र में कुल मामले बढ़कर 104 हो गए। तमिलनाडु में निजी अस्पतालों में कोविड-19 उपचार के लिए प्रति दिन की दर तय कर दी गईं : आईसीयू के लिए अधिकतम 15,000 रुपये; सामान्य वार्ड के लिए ग्रेड 1 और 2 अस्पतालों में अधिकतम 7,500 रुपये तथा ग्रेड 3 और 4 अस्पतालों में अधिकतम 5,000 रुपये होगी। मुख्यमंत्री ने उद्योगों से प्रवासियों के बजाय तमिलनाडु के कामगारों का उपयोग करने का अनुरोध किया है। चेन्नई में सरकारी अस्पतालों को मामलों में बढ़ोतरी के कारण कर्मचारियों की संख्या में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई से संबंधित 1,116 मामलों के साथ कल राज्य में 1,438 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल मामले : 28,694, सक्रिय मामले : 12,697, मृत्यु : 232, डिस्चार्ज : 15,762। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 9,437 के स्तर पर है।

Translate to English
Translate to Hindi

3674 views
0

Jun 07 2020 (11:31)
Rang De Basanti^   58853 blog posts
Re# 4646101-2              
Part-3/
• कर्नाटक : राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक सतर्कता उपायों के साथ होटलों और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से लौटने वालों के लिए नए एसओपी जारी किए, जिनमें निगेटिव रिपोर्ट के साथ 21 दिन का होम क्वारंटाइन शामिल है। अब चिकमंगलूर जिला 16 पुष्ट मामलों के उपचार के बाद कोविड मुक्त हो गया है। शुक्रवार को 515 पॉजिटिव मामलों के साथ राज्य में किसी एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए और पिछले रुझान की तरह इनमें दूसरे राज्यों से आए 482 लोग शामिल हैं। कुल पॉजिटिव मामले : 4,835, सक्रिय मामले : 3,088, मृत्यु : 57, स्वस्थ हुए : 1,688।
...
more...
आंध्र प्रदेश : 8 जून से तिरुमाला मंदिर में दर्शन ट्रायल शुरू करने की तैयारियां हो गई हैं; अलिप्री चेक पोस्ट को पूरी तरह सुरक्षित कोविड-19 चेक प्वाइंट में परिवर्तित कर दिया गया है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की 1.02 प्रतिशत दर के साथ कुल 4,36,335 नमूने लिए जा चुके हैं। 12,771 नमूनों के परीक्षण के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 161 नए मामले सामने आए, 29 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। कुल मामले : 3,588, सक्रिय मामले : 1192, स्वस्थ हुए : 2323, मृत्यु : 73। अभी तक कुल 741 प्रवासी जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 467 अभी भी सक्रिय हैं। विदेश से लौटे लोगों से संबंधित 131 मामलों में से 127 सक्रिय हैं।
• तेलंगाना : डायलिसिस के रोगियों और उनके प्राथमिक संपर्क नोवेल कोरोना वायरस के शिकार हो रहे हैं, ऐसे ही चार मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। कोविड-19 मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच दक्षिण भारत में तेलंगाना द्वितीय संक्रमण दर तालिका में शीर्ष पर है, जबकि भारत में राज्य छठे पायदान पर है। 4 जून को कुल मामलों की संख्या 3,290 के स्तर पर रही। अभी तक 448 प्रवासी और विदेश से लौटे लोग जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
• महाराष्ट्र : कोविड-19 के 2,436 नए मामले दर्ज किए गए, इस प्रकार कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 80,229 के स्तर पर पहुंच गई है; वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 42,215 के स्तर पर है। हॉटस्पॉट मुंबई में संक्रमण के 1,150 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 45,854 हो गई और जिनमें से 25,539 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सुधार की दर 43.81 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है, वहीं मृत्यु दर 3.55 प्रतिशत है।
• गुजरात : कोविड-19 के 510 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 19,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोविड-19 के चलते 35 मरीजों की मृत्यु हो गई और दिन भर में 344 लोग स्वस्थ हो गए। राज्य में स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और अब यह बढ़कर 68.05 प्रतिशत हो गई है, जबकि मई के आखिरी हफ्ते में यह 44.3 प्रतिशत के स्तर पर थी।
• मध्य प्रदेश : कोविड-19 के 234 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 8,996 हो गई। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 2,734 के स्तर पर है। नए मामलों में से ज्यादातर हॉटस्पॉट इंदौर और भोपाल, उसके बाद नीमच जिले में सामने आए हैं। अभी तक राज्य में 384 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• राजस्थान : आज कोविड-19 के 44 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 10,128 हो गई। नए मामलों में से ज्यादातर पाली और चुरु जिलों में दर्ज किए गए। राज्य में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 20 दिन हो गई। स्वस्थ होने की दर भी सुधरकर 70 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।
• छत्तीसगढ़ : शुक्रवार को कोविड-19 के 127 नए मामले दर्ज किए गए और आज 18 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 894 के स्तर पर पहुंच गई। यह राज्य में 18 मार्च को पहला मामला सामने आने के बाद से अभी तक किसी एक दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। पिछले तीन दिन में राज्य में 300 नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
• गोवा : कोविड-19 के 30 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 196 हो गई। राज्य में 415 यात्रियों को क्वारंटाइन केन्द्रों में भेज दिया गया है।

***
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1629992) आगंतुक पटल : 46

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Mobile site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy