Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
चंडीगढ़: केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और ऐसे बाजारों की पहचान करें जहां सामाजिक दूरियों के मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है, ताकि सप्ताहांत पर बंद करने, ऑड-इवन सहित जैसे कड़े विनियामक उपायों के बारे में इन विशिष्ट क्षेत्रों के लिए...
more... विचार किया जा सके।
पंजाब: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर कार्य करते हुए, बसों में कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल लागू करने के लिए राज्य भर में एक विशेष अभियान चलाया गया। तीन हजार 5 सौ यात्रियों को ले जाने वाली 186 बसों की जांच की गई और पाया गया कि केवल 96 व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहने थे। यह अभियान पूरे पंजाब में परिवहन विभाग और उप-मंडल न्यायधीशों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया था और जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहने थे उनका चालान किया गया। परिवहन विभाग ने सभी बस अड्डों पर मास्क, सैनिटाइज़र और दस्ताने की उपलब्धता भी अनिवार्य कर दी है।
हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को राज्य में अगले 10 दिनों में नौ नई कोविड-19 परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने और लोगों को अनलॉक-3 के दौरान मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को मास्क पहनने के नियम को सख्ती से लागू करने और नियम तोड़ने वालों का मौके पर चालान करने का निर्देश दिया।
हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस कोविड-19 महामारी के दौरान, सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग ने हमें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में मदद की है और इसका श्रेय मूल रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए न केवल राज्य के जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियमित बैठकें कीं, बल्कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल बैठकें और बातचीत भी की।
केरल: राज्य में आज अभी तक कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत गई। इसके साथ ही, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 71 हो गई है। अपने घरों में कोविड मरीजों के इलाज की दिशा में पहला कदम, अब से, जिन लोगों में कोविड के लक्षण पाए जाएंगे वे अपने घरों में ही उपचार प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारी उनके घर जाएंगे। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में, बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों को घर में रहने और उपचार की अनुमति होगी। राज्य में कल 903 नए मामले सामने आए। इसमें से 739 स्थानीय स्तर के थे। 10,350 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है और 1.47 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।
तमिलनाडु: पुडुचेरी में आज कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई और 122 नए मामले सामने आए, इसके बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड संक्रमित कुल मामलों की संख्या 3,293 हो गई, जिनमें 1,292 सक्रिय मामले एवं 48 मुत्यु हुई है। तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है; चेन्नई में सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे के बीच रेस्तरां और चाय की दुकानों में 50 प्रतिशत सीटों पर भोजन-सेवा या बैठकर खाना खाने की अनुमति दी गई है, राज्य के बाकी हिस्सों में छोटे पूजा स्थलों में सार्वजनिक पूजा की अनुमति प्रदान की गई है। पिछले दो सप्ताह में, मदुरै में राज्य भर में सामने आए मामलों में आधे से अधिक वायरस के संक्रमित मरीज सामने आए हैं; मदुरै में अब सक्रिय मामले 2,392 है। राज्य में कल 6,426 नए मामले, 5,927 स्वस्थ होने वाले और 82 मौतें दर्ज की गईं। अब तक के कुल मामले: 2,34,114; सक्रिय मामले: 57,490; मृतक: 3,741; चेन्नई में सक्रिय मामले: 12,735।
कर्नाटक: कर्नाटक में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सम्मिलित प्रवेश परीक्षा (कॉमन ऐडमिशन टेस्ट) कोविड संकट के बीच आज से शुरू हुई और लगभग 1.94 लाख छात्रों ने लिखित परीक्षा दी। कोविड संक्रमित छात्रों के लिए अलग से देखभाल केंद्रों में सीईटी परीक्षा की व्यवस्था की गई है; राज्य के उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक पीपीई किट पहनेंगे और सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करेंगे। कर्नाटक में आईसीयू में काम करने वाले प्रशिक्षित डॉक्टरों की कमी है; विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में केवल एक हजार और पूरे देश में 15 हजार ही हैं। राज्य में कल 5,503 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 2,397 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 92 मरीजों की मौत हो गई। बेगलुरु शहर में कुल 2,270 संक्रमित मरीज हैं। कुल मामले: 1,12,504; सक्रिय मामले: 67,448; मृतक: 2147.
आंध्र प्रदेश: राज्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी का कारण अधिक संख्या में परीक्षणों के संचालन को माना जाता है। राज भवन में तैनात 15 सुरक्षाकर्मी परीक्षण के बाद कोविड संक्रमित पाए गए। सरकार ने राज्य में 26,778 चिकित्सा संबंधित पदों (चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और तकनीशियनों) पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है, ताकि कोरोना-वायरस के फैलाव को रोकने में मदद मिल सके। जिलाधिकारियों को आज से वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से 5 अगस्त तक इन पदों को भरने के लिए निर्देश दिए गए है। राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु दर को प्रभावी रूप से कम करने के लिए सरकारी अस्पतालों में रेमेडेसिवर, टॉलिसिजुमाब जैसी एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराने के उपाय किए हैं। राज्य में कल 10,093 नए मामले सामने आए, 2,784 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 65 मरीजों की मौत हो गई। कुल मामले: 1,20,390; सक्रिय मामले: 63,771; मृतक: 1213.
तेलंगाना: राज्य मोबाइल कोविड-19 परीक्षण केंद्र शुरू करने वाला है; मोबाइल कोविड-19 परीक्षण बसों के साथ-साथ एम्बुलेंस और प्रशिक्षित कर्मी, कंटेनमेंट जोन का दौरा करेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार तेलंगाना के अस्पतालों में 14 हजार से ज्यादा कोविड बिस्तर उपलब्ध हैं। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 1,811 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, 821 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 13 की मौत हुई है; 1,811 मामलों में से, 521 मामले सिर्फ जीएचएमसी में दर्ज किए गए। कुल मामले: 60,717; सक्रिय मामले: 15,640; मृतक: 505; अस्पताल से छुट्टी दे दी गई: 44,572.
मणिपुर: मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य के भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें कोविड-19 महामारी के प्रभाव की समीक्षा की गई। मणिपुर में, आरआईएमएस अस्पताल के 2 चिकित्सक संक्रमित पाए गए। जिसके बाद, अब तक अस्पताल के 22 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।
नागालैंड: राज्य में 48 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें 32 दीमापुर में और 16 राजधानी कोहिमा में पाए गए।
महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को कोविड-19 के मरीजों की संख्या 4 लाख को पार कर गई। राज्य में कल 9,211 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कोरोना-वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4,00,651 हो गई। हालांकि, इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,129 है। उसी दिन, पूरे राज्य में 7,478 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे स्वस्थ होने वाले मरीजों संख्या 2,39,755 हो गई। हालांकि, राज्य में पिछले 24 घंटों में 298 मरीजों की मौत भी हुई हैं, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14,463 हो गया है। इस बीच, महाराष्ट्र के अन्य शहरों तथा पुणे, सांगली, नासिक, कोल्हापुर जैसे शहरों में स्थिति को ध्यान में रखते हुए 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। रात का कर्फ्यू पूरे महाराष्ट्र में लागू रहेगा।
गुजरात: राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,144 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 24 की मौत हुई है; जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 59,126 हो गई और मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 2,396 हो गई है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 13,535 है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने सभी धार्मिक संगठनों से गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, मोहरम्म आदि धार्मिक समारोहों को स्वेच्छा से रद्द करने का आग्रह किया है; यदि कोविड-19 की यथास्थिति बनी रही तो नवरात्रि समारोह भी रद्द कर दिया जाएगा। सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की राशि 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी है।
राजस्थान: राज्य में आज 365 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 108 मरीज कोटा जिले में, उसके बाद अजमेर में 50 और अलवर में 48 मरीज सामने आए। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 40,145 हो गई है। राज्य में इस बीमारी के कुल सक्रिय मामले 10, 817 हैं वहीं मृतकों की कुल संख्या 654 हो गई है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन शहरों इंदौर, भोपाल और उज्जैन में सीरो सर्विलेंस अध्ययन कराने का फैसला किया है। यह सर्वे एम्स, भोपाल की देख-रेख में किया जाएगा। उज्जैन से सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा क्योंकि यहां मृत्यु दर सबसे अधिक है। बुधवार को राज्य में 917 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 30,134 हो गई।
Image
Image
***
एसजी/एएम/एसके/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1642542) आगंतुक पटल : 32